Download App Now Register Now

उदयपुर: झाड़ोल पंचायत समिति में फॉल सीलिंग गिरने से हादसा, मतदान अधिकारी का हाथ फ्रैक्चर; 2 कर्मचारी भी घायल

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले की झाड़ोल पंचायत समिति के सभागार में देर रात बड़ा हादसा हो गया। पंचायत चुनाव की ड्यूटी पर आए कर्मचारी जब हॉल में सो रहे थे, तभी छत पर लगी पीवीसी फॉल सीलिंग का एक हिस्सा अचानक नीचे गिर गया। हादसे में एक मतदान अधिकारी का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि दो अन्य कर्मचारियों को भी चोटें आई हैं। घटना रात करीब 1:15 बजे की बताई जा रही है।

तेज आवाज से मची अफरा-तफरी

पंचायत चुनाव में तैनात मतदान टीमों के ठहरने की व्यवस्था झाड़ोल पंचायत समिति के सभागार में की गई थी। दिनभर की ड्यूटी और थकान के बाद कर्मचारी हॉल में सो रहे थे। इसी दौरान स्टेज के ऊपर लगी पीवीसी फॉल सीलिंग अचानक टूटकर नीचे गिर गई।

छत गिरने की तेज आवाज से कर्मचारियों की नींद खुल गई। घबराए कर्मचारी हॉल से बाहर निकलने लगे। इस दौरान अंधेरे और अफरा-तफरी के कारण कुछ कर्मचारी वहां रखी टेबलों से टकराकर गिर गए, जिससे उन्हें भी चोटें आईं।

घायल मतदान अधिकारी को उदयपुर किया रेफर

हादसे में नयागांव क्षेत्र के पाटिया स्कूल में कार्यरत पीटीआई रमेश चंद्र के हाथ में गंभीर चोट आई और फ्रैक्चर हो गया। वह पंचायत चुनाव की ड्यूटी के लिए झाड़ोल पहुंचे थे। हादसे के तुरंत बाद साथी कर्मचारी उन्हें झाड़ोल अस्पताल लेकर गए।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें देर रात ही उदयपुर रेफर कर दिया। वहीं, अन्य घायल कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

दो साल पहले लगाई गई थी फॉल सीलिंग

जानकारी के अनुसार, पंचायत समिति सभागार की छत पर करीब दो साल पहले ही पीवीसी फॉल सीलिंग लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि सीलिंग को सहारा देने वाले लोहे के स्क्रू और अन्य हिस्सों में जंग लगने के कारण ढांचा कमजोर हो गया था। इसके चलते छत का हिस्सा नीचे गिर गया।घटना के बाद फॉल सीलिंग की गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के ठहरने की व्यवस्था के दौरान हुई इस घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े किए हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था | सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल |