Download App Now Register Now

SMS अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए लागू होगी नई SOP, बिना सूचना भेजने पर होगी कार्रवाई

जयपुर। सवाई मानसिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज और अस्पताल प्रशासन अटैच अस्पतालों से गंभीर मरीजों को रेफर करने की व्यवस्था में बदलाव की तैयारी कर रहा है। नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत अब जनाना अस्पताल, महिला चिकित्सालय, कांवटिया, गणगौरी सहित अन्य अटैच अस्पतालों से गंभीर मरीजों और प्रसूताओं को SMS अस्पताल की इमरजेंसी में भेजने से पहले सूचना देना अनिवार्य किया जाएगा। बिना पूर्व सूचना मरीज रेफर करने पर संबंधित यूनिट हेड और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान रखा जाएगा।

बिना सूचना गंभीर मरीज पहुंचने से बढ़ रहा दबाव

SMS अस्पताल प्रशासन को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि अटैच अस्पतालों से गंभीर मरीजों को बिना पूर्व सूचना दिए इमरजेंसी में भेजा जा रहा है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों और स्टाफ को अचानक गंभीर मरीजों के पहुंचने पर इलाज, बेड और आईसीयू की व्यवस्था करने में दिक्कत होती है।

इन शिकायतों को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी और अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने नई SOP तैयार कर लागू करने का निर्णय लिया है।

जांच और प्रारंभिक इलाज के बाद ही होगा रेफर

नई व्यवस्था के तहत अटैच अस्पतालों की इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की आवश्यक जांच और प्रारंभिक उपचार करना होगा। यदि मरीज की स्थिति ऐसी है कि उसे SMS अस्पताल में उच्चस्तरीय उपचार की जरूरत है, तो उसे रेफर करने से पहले संबंधित अस्पताल के चिकित्सकों को मरीज की स्थिति की जानकारी देनी होगी।

इसके साथ ही मरीज की मेडिकल हिस्ट्री, की गई जांचों की रिपोर्ट और दिए गए उपचार का विवरण निर्धारित फॉर्मेट में भरकर भेजना होगा, ताकि SMS अस्पताल में पहुंचते ही चिकित्सक मरीज की स्थिति के अनुसार उपचार शुरू कर सकें।

तीन गंभीर मरीज बिना सूचना पहुंचे

अस्पताल के इमरजेंसी स्टाफ के अनुसार, हाल ही में जनाना अस्पताल से तीन मरीज बिना पूर्व सूचना के SMS अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे थे। स्टाफ का कहना है कि तीनों मरीजों की स्थिति गंभीर होने के कारण तत्काल उपचार और जरूरत पड़ने पर आईसीयू की व्यवस्था करनी पड़ी। एक साथ गंभीर मरीजों के पहुंचने से इमरजेंसी की व्यवस्थाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ा।

नई SOP लागू होने के बाद रेफरल प्रक्रिया को व्यवस्थित करने, मरीजों के उपचार में देरी रोकने और अस्पतालों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिलने की उम्मीद है। हालांकि, गंभीर मरीजों को रेफर करने से पहले सूचना देने की व्यवस्था के साथ आपात स्थिति में तत्काल उपचार और मरीज की सुरक्षा को प्राथमिकता देना भी जरूरी होगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था | सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल |