Download App Now Register Now

जयपुर में JDA का बड़ा एक्शन: 15 बीघा सरकारी चारागाह भूमि अतिक्रमण मुक्त, 45 करोड़ की जमीन से हटाया अवैध कब्जा

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने शहर में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 बीघा बेशकीमती चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। चंदलाई क्षेत्र में करीब 45 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया। इस दौरान चारागाह भूमि पर बने दो कमरे, कोठरियां, कांटों की बाड़ और तारबंदी को ध्वस्त किया गया।

कई इलाकों में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

JDA की कार्रवाई के दौरान ग्राम झालाना में सरकारी जमीन पर बनी बाउंड्रीवॉल को भी ध्वस्त किया गया। वहीं, जोन-ए में करीब 30 लाख रुपये मूल्य की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

इसके अलावा, जोन-10 के अंतर्गत बाल खेतानाथ कॉलोनी और केशव विहार-जामडोली क्षेत्र में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। ब्यूना विस्टा रिसोर्ट के पास पातलियों की ढाणी में सड़क सीमा पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। रास्ता अवरुद्ध करने वाले अवैध कब्जों को हटाकर आवागमन सुचारू कराया गया।

JCB और मजदूरों की मदद से हटाए अतिक्रमण

JDA के प्रवर्तन दस्ते ने जेसीबी मशीनों और मजदूरों की सहायता से यह कार्रवाई की। प्राधिकरण के अनुसार, मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन के पर्यवेक्षण में अवैध निर्माण और सरकारी जमीन पर कब्जों के खिलाफ अभियान जारी है।

JDA ने आमजन से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण से संबंधित शिकायतें दर्ज कराने की अपील की है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 0141-2565800, 0141-2575252 और 0141-2575151 जारी किए गए हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |