Download App Now Register Now

जयपुर में फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, 40 लाख से ज्यादा का नुकसान

जयपुर। राजधानी जयपुर के खानिया बंधा इलाके में मंगलवार देर रात एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियों ने 22 फेरे लगाकर आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गोदाम मालिक के परिजनों के अनुसार, आग से 40 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

रात करीब 10:30 बजे लगी आग

खोह नागोरियान थानाधिकारी सुनील कुमार के अनुसार, मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे थाना क्षेत्र में चंद्रमहल गार्डन के पीछे स्थित फर्नीचर गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे।

आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल की एक दर्जन से अधिक गाड़ियों को लगाया गया। आग बुझाने के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की बिजली सप्लाई भी बंद कराई गई। दमकलकर्मियों ने कई घंटे तक प्रयास कर आग पर काबू पाया।

अंकिता फर्नीचर के गोदाम में रखा कच्चा माल जला

गोदाम मालिक राजेश अग्रवाल के भाई अनिल अग्रवाल ने बताया कि राजापार्क में उनकी अंकिता फर्नीचर के नाम से दुकान है, जबकि खानिया बंधा इलाके में गोदाम स्थित है। गोदाम में फर्नीचर बनाने का कच्चा माल रखा हुआ था, जो आग की चपेट में आकर जल गया।

अनिल अग्रवाल के मुताबिक, इस घटना में करीब 40 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। गोदाम में मजदूर दिन के समय काम करते हैं और काम खत्म होने के बाद अपने घर चले जाते हैं। आग लगने के समय गोदाम में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली।

पास के होटल को कराया खाली, ट्रांसफार्मर के पास तक पहुंची आग

गोदाम के पास ही एक होटल स्थित है। आग लगने के समय होटल में 6 से 7 कर्मचारी और 8 से 10 अन्य लोग मौजूद थे। आग की सूचना मिलने के बाद एहतियात के तौर पर होटल को खाली करा दिया गया।

जानकारी के अनुसार, गोदाम के पिछले हिस्से में भी आग फैल गई थी। इसी तरफ होटल के पीछे बिजली का ट्रांसफार्मर भी लगा हुआ था। ऐसे में आग के फैलने से आसपास के क्षेत्र में खतरा बढ़ गया था। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग से गोदाम में रखा कच्चा माल जलने के कारण भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |