Download App Now Register Now

जोधपुर में गुरुवार को 4 घंटे तक बिजली कटौती, सुबह 7 बजे से बंद रहेगी सप्लाई; 30 इलाके होंगे प्रभावित

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर शहर में गुरुवार को बिजली लाइनों के रखरखाव और मेंटेनेंस कार्य के चलते अलग-अलग इलाकों में 3 से 4 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली सप्लाई सुबह 7 बजे से बंद होना शुरू होगी। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार शहर के करीब 30 इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

त्योहारी सीजन को देखते हुए बिजली लाइनों के रखरखाव के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है। ऐसे में संबंधित इलाकों के लोगों को निर्धारित समय के दौरान बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

सुबह 7 बजे से 11 बजे तक: सुभाष चंद्र बोस कॉलोनी की गली नंबर 1 से 7 तक, डिफेंस लैब रोड, धनला हत्था, 10 मैरिट क्वार्टर्स, 132 केवी जीएसएस के सामने, जीत अपार्टमेंट, जीके टॉवर, करणी भवन और देवी भवन के आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

सुबह 7 बजे से 11 बजे तक: 11 केवी न्यू भगत की कोठी फीडर से जुड़े पीली टंकी, घांची कॉलोनी, कुम्हारों का बास, मूलजी की चक्की, जिंक इंस्टीट्यूट और भगत की कोठी के आसपास के इलाकों में बिजली कटौती होगी।

सुबह 8 बजे से 11 बजे तक: कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 4, 5, 6 और 7, महावीर नगर और लबदी निदान क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक: लालजी हैंडीक्राफ्ट, उम्मेद भवन, बैंक कॉलोनी, किंग्स हॉस्पिटल, ओल्ड पुलिस लाइन, रसाला रोड, अक्षय होटल, बच्चन निवासी, हनवंत कॉलोनी, रामदेव कॉलोनी, राजमाता स्कूल, हरिजन बस्ती और बनाड़ हाउस के आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी।

मेंटेनेंस कार्य के चलते लिया जाएगा शटडाउन

बिजली लाइनों के रखरखाव और मरम्मत कार्य के कारण अलग-अलग समय पर सप्लाई बंद रहेगी। संबंधित इलाकों के निवासियों को सलाह है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए बिजली से जुड़े जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था | सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल |