Download App Now Register Now

जयपुर में 20 लाख रुपये की लूट का खुलासा, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

नशे और महंगे शौक पूरे करने के लिए वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने 18.93 लाख रुपये किए बरामद; 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंची पुलिस

जयपुर। राजधानी जयपुर में कचौरी खाने के लिए रुके कलेक्शन एजेंट का 20 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए तीन आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 लाख 93 हजार रुपये बरामद किए हैं, जबकि बाकी रकम खर्च किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने नशे और अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फैजान (20), आदिल (21) और कैफ (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया। शुरुआती जांच में सामने आया कि वारदात में दो आरोपियों ने नकदी से भरा बैग लेकर फरार होने की भूमिका निभाई, जबकि तीसरे आरोपी ने कलेक्शन एजेंट की रेकी की थी।

व्यापारियों से कलेक्शन कर लौट रहा था एजेंट

पुलिस के अनुसार, सिरोही निवासी चंपालाल (50) जयपुर में एक कपड़ा व्यापारी के यहां कलेक्शन का काम करता है। वह चांदपोल स्थित टिक्की वालों के रास्ते में अपने सेठ के यहां रहता है। मंगलवार को वह व्यापारियों से रकम एकत्र करने के बाद लौट रहा था। इसी दौरान नाहरगढ़ रोड इलाके में रुकने पर बाइक सवार आरोपी नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

जांच में सामने आया कि आरोपी कैफ को कलेक्शन एजेंट के आने-जाने के रास्ते और उसके कामकाज की जानकारी थी। उसे यह भी पता था कि कलेक्शन के दौरान चंपालाल के पास बड़ी रकम रहती है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने सीकर हाउस से एजेंट का पीछा किया और जयलाल मुंशी के रास्ते में मौका मिलने पर वारदात को अंजाम दिया।

100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली

वारदात की सूचना मिलने के बाद नॉर्थ पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और शहर में नाकाबंदी करवाई। पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दिखाई दी स्कूटी और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

धुंधले नंबर की पहचान में AI की मदद

पुलिस के अनुसार, सीकर हाउस रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात में इस्तेमाल स्कूटी दिखाई दी, लेकिन उसका नंबर स्पष्ट नहीं था। ऐसे में स्कूटी की पहचान करने के लिए AI की मदद ली गई। जांच में स्कूटी आदिल के नाम पर होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने आदिल की पहचान की और उससे मिले सुरागों के आधार पर फैजान तथा कैफ को भी गिरफ्तार कर लिया।

लूटी गई रकम आपस में बांटी, नशे में खर्च किए पैसे

डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि वारदात के बाद तीनों आरोपियों ने रकम आपस में बांट ली थी। वे रात में मिलते और अपने हिस्से की रकम को दोबारा बांटकर नशे तथा मौज-मस्ती पर खर्च करते थे। पुलिस ने अब तक 18 लाख 93 हजार रुपये बरामद किए हैं। शेष रकम खर्च होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में आरोपियों का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था | सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल |