Download App Now Register Now

जयपुर में रिश्तों का खौफनाक अंत: चचेरे भाई ने ट्रेन के आगे दिया धक्का, बचा तो पत्थर से कुचलकर की हत्या

भाभी से प्रेम संबंध का आरोप, रास्ते से हटाने के लिए रची हत्या की साजिश; पुलिस ने 28 वर्षीय आरोपी भवानी उर्फ कालू को किया गिरफ्तार

जयपुर। राजधानी जयपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले युवक को रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे धक्का दिया। जब वह नहीं मरा तो पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 28 वर्षीय आरोपी भवानी उर्फ कालू को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर को धानक्या-शयोसिंहपुरा रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान झुंझुनूं जिले के गोविंदपुरा मेहाड़ा निवासी श्रवण सिंह (34) के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर पश्चिम पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंची।

करवा चौथ के दिन साथ निकले थे दोनों

जांच में सामने आया कि 29 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन श्रवण सिंह अपने चचेरे भाई भवानी के साथ मकराना से गांव जाने के लिए रवाना हुआ था। दोनों जयपुर आने के बजाय फुलेरा उतर गए। यहां से लिफ्ट लेकर शाम करीब 6:30 बजे धानक्या पहुंचे।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी श्रवण को बातचीत में उलझाकर रेलवे ट्रैक की ओर ले गया। वहां पहले उसे ट्रेन के आगे धक्का दिया गया। इसके बाद पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई।

भाभी से प्रेम संबंध बना हत्या की वजह!

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी भवानी के मृतक श्रवण सिंह की पत्नी से कथित प्रेम संबंध थे। पुलिस को आशंका है कि इसी संबंध में बाधा बनने के कारण आरोपी ने श्रवण की हत्या की साजिश रची। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी ने मृतक की पत्नी को फोन कर हत्या की जानकारी भी दी थी।

झुंझुनूं से आरोपी गिरफ्तार

डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के अनुसार, पुलिस ने शुक्रवार देर रात आरोपी भवानी उर्फ कालू को झुंझुनूं से गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही मृतक की पत्नी की भूमिका और पूरे घटनाक्रम में उसकी संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी हुई है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था | सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल |