Download App Now Register Now

राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साल 2026 के पदक विजेताओं की सूची की घोषित, देशभर के 490 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों का चयन

जयपुर। अपराधों की सटीक, निष्पक्ष और गहन जांच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राजस्थान के सात पुलिस अधिकारियों को साल 2026 का केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक प्रदान किया जाएगा। चयनित अधिकारियों में राजस्थान कैडर के छह आईपीएस और एक आरपीएस अधिकारी शामिल हैं। सभी अधिकारियों का चयन बेस्ट अनुसंधान श्रेणी में किया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से घोषित इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए देशभर से कुल 490 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों का चयन किया गया है। इनमें 26 राज्यों के पुलिस बलों के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और विभिन्न केंद्रीय पुलिस संगठनों के अधिकारी भी शामिल हैं। इसके अलावा राजस्थान में तैनात केंद्रीय एजेंसियों के कुछ कार्मिकों को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है।

तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे पदक

केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक तीन अलग-अलग श्रेणियों में दिए जाते हैं। इनमें स्पेशल ऑपरेशन, बेस्ट अनुसंधान और फॉरेंसिक साइंस श्रेणी शामिल हैं।

इस साल स्पेशल ऑपरेशन श्रेणी में अर्धसैनिक बलों के 358 कार्मिकों का चयन हुआ है। वहीं बेस्ट अनुसंधान श्रेणी में केंद्रीय जांच एजेंसियों और विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों के 123 अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा फॉरेंसिक साइंस श्रेणी में केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL) के नौ विशेषज्ञों का चयन किया गया है।

CBI, NIA और CRPF के अधिकारी भी शामिल

पदक के लिए चयनित अधिकारियों और कार्मिकों में CRPF, असम राइफल्स, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), CBIC-DRI और केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL) से जुड़े अधिकारी भी शामिल हैं।

हर साल 31 अक्टूबर को घोषित होते हैं नाम

केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक पुलिस बलों, सुरक्षा संगठनों और फॉरेंसिक विज्ञान से जुड़े कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य और उच्च पेशेवर मानकों के लिए प्रदान किया जाता है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस पुरस्कार की अधिसूचना 1 फरवरी 2024 को जारी की थी। इसके तहत हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर पदक पाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम घोषित किए जाते हैं।

राजस्थान के सात पुलिस अधिकारियों का इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन राज्य पुलिस के लिए उपलब्धि माना जा रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |