Download App Now Register Now

अजमेर: जैन मंदिर के ताले तोड़कर 7-8 लाख के चांदी के बर्तन और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

अजमेर। अजमेर के गगवाना क्षेत्र स्थित श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मंदिर के ताले तोड़कर करीब 7 से 8 लाख रुपए कीमत के चांदी के बर्तन, नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। गेगल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

सुबह दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को चला चोरी का पता

जानकारी के अनुसार, चोरी की वारदात 30 अक्टूबर की रात जयपुर रोड स्थित सुधर्म सागर कॉलोनी के जैन मंदिर में हुई। शनिवार सुबह जब श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे तो मंदिर का गेट खुला मिला। अंदर जाकर देखने पर अलमारी टूटी हुई थी और सामान बिखरा पड़ा था।

मंदिर की देखरेख कर रहे मुकेश पाटनी की पत्नी नीतू के अनुसार, चोर दान पेटी, चांदी के बर्तन और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। चोरी की जानकारी मिलने के बाद मंदिर प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, चोरों की तलाश जारी

घटना की सूचना पर गेगल थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मंदिर और आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था | सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल |