Download App Now Register Now

साइबर अपराधों पर सख्ती की तैयारी, सभी राज्यों को साइबर सुरक्षा तंत्र मजबूत करने के निर्देश

देश में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों को साइबर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा ने नई दिल्ली स्थित सेवा तीर्थ (PMO) से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशकों और गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में डॉ. मिश्रा ने कहा कि साइबर अपराध आज देश के सामने एक गंभीर चुनौती बन चुका है। ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, डीपफेक और डिजिटल ठगी जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्यों को तेजी से कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि साइबर अपराध से पीड़ित लोगों को तुरंत राहत मिले और आर्थिक नुकसान को न्यूनतम करने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि केवल कानून लागू करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि आम जनता को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। इसके लिए स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, जागरूकता अभियान तथा प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के माध्यम से व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों की क्षमता बढ़ाने और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर भी विशेष जोर दिया, ताकि साइबर अपराधों से निपटने के लिए एक मजबूत और दीर्घकालिक व्यवस्था विकसित की जा सके।

बैठक में राजस्थान की ओर से मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव भास्कर ए. सावंत, संयुक्त शासन सचिव मनीष गोयल और एडीजी (कानून एवं व्यवस्था) विजय कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बताया कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राजस्थान में समन्वित कार्ययोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है, ताकि प्रदेशवासियों को सुरक्षित और भरोसेमंद डिजिटल वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |