Download App Now Register Now

अजमेर में जलभराव से मिलेगी बड़ी राहत, ड्रेनेज प्लान के लिए 150 करोड़ मंजूर

अजमेर शहर में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अजमेर के मास्टर ड्रेनेज प्लान के पहले चरण के लिए 150 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश पर नगर निगम ने शहर की जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए करीब 400 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया था। इसी प्रस्ताव के पहले चरण में 150 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।

मंजूर राशि से शहर के जलभराव वाले इलाकों में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाएगा। विभिन्न वार्डों में नए नालों का निर्माण और पुराने नालों को मजबूत करने के काम होंगे। इसके साथ ही आनासागर झील के ओवरफ्लो और बारिश के पानी की निकासी को बेहतर बनाने पर विशेष फोकस रहेगा।

जल संसाधन विभाग की ओर से आनासागर के गेट की मरम्मत और ऑटोमेशन, विभिन्न नाड़ियों और तालाबों की मरम्मत जैसे काम भी प्रस्तावित हैं। जलभराव की स्थिति में तुरंत पानी निकालने के लिए नगर निगम को मोबाइल डी-वॉटरिंग पंप सेट भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसके अलावा ड्रेनेज कार्यों के दौरान आने वाली पाइपलाइनों, भूमिगत केबल और अन्य यूटिलिटीज को भी शिफ्ट किया जाएगा।

दूसरे चरण में आनासागर एस्केप चैनल की जल वहन क्षमता बढ़ाने का काम प्रस्तावित है। इससे बारिश के समय पानी की निकासी बेहतर होगी और शहर के लोगों को लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |