Download App Now Register Now

मिशन मोड में RPSC, भर्ती प्रक्रियाओं ने पकड़ी रिकॉर्ड रफ्तार

जयपुर, 8 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी RPSC ने भर्ती प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आयोग ने जुलाई 2026 से अब तक महज 28 कार्य दिवसों में लंबित भर्तियों के निस्तारण की रफ्तार तेज करते हुए 14 भर्तियों के अंतिम परिणाम जारी किए हैं।

सिर्फ फाइनल रिजल्ट ही नहीं, इसी अवधि में आयोग ने लिखित परीक्षाओं के बाद 11 विषयों की विचारित सूचियां और साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की 36 सूचियां भी जारी की हैं। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को लंबे इंतजार से राहत मिलने की उम्मीद है।

आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 5 अगस्त को असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा-2024 मेडिकल एजुकेशन के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विषय का परिणाम जारी हुआ। वहीं 4 अगस्त को पीडियाट्रिक कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी एंड रूमेटोलॉजी और जनरल सर्जरी सहित कई विषयों के अंतिम परिणाम जारी किए गए।

इसके अलावा जुलाई में कॉलेज एजुकेशन के टेक्सटाइल डाइंग एंड पेंटिंग, स्टैटिस्टिक्स, संस्कृत कॉलेज एजुकेशन के योग विज्ञान और भाषा विज्ञान, पीटीआई, कार्डियोलॉजी, नियोनेटोलॉजी और रेस्पिरेटरी मेडिसिन जैसे विषयों के परिणाम भी जारी किए गए।

RPSC अध्यक्ष कर्नल केसरी सिंह ने कहा कि आयोग युवाओं के समय और भविष्य की अहमियत को समझता है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और निर्धारित समय सीमा में पूरा करना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि 28 कार्य दिवसों में इतने परिणाम जारी होना अधिकारियों और कर्मचारियों के मिशन मोड में किए गए काम का परिणाम है और लंबित भर्तियों को भी इसी गति से पूरा किया जाएगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |