Download App Now Register Now

राजस्थान में निवेश, उद्योगों के विस्तार और रोजगार सृजन की संभावनाओं पर हुई चर्चा

जयपुर, 09 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए किए गए महत्वपूर्ण निर्णयों से प्रदेश में उद्योगपतियों और निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। राज्य में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में नए उद्योग स्थापित होने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री रविवार को बेंगलुरु में उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में संवाद कर रहे थे। बैठक में राजस्थान में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक इकाइयों की स्थापना, मौजूदा उद्योगों के विस्तार और रोजगार सृजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी सेक्टर में निवेश की अपार संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में व्यवसाय के अनुकूल माहौल, मजबूत औद्योगिक नीतियां, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, मजबूत लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी और कुशल मानव संसाधन उपलब्ध हैं। पारदर्शी प्रक्रियाओं और निवेशकों के लिए सुविधाजनक नीतियों के कारण प्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्विस सेक्टर में निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल निवेश आकर्षित करना नहीं, बल्कि निवेश को धरातल पर उतारकर स्थानीय स्तर पर उद्योग, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

सेमीकंडक्टर से लेकर डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग तक प्रस्ताव

बैठक के दौरान विभिन्न निवेशकों ने राजस्थान में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित करने और मौजूदा कारोबार के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की।

निवेशकों की ओर से जिन प्रमुख क्षेत्रों में रुचि दिखाई गई, उनमें सेमीकंडक्टर और एआई आधारित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स, एयरोस्पेस एवं डिफेंस कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग, कॉपर प्रोसेसिंग एवं वैल्यू एडिशन प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

इसके अलावा एमएसएमई के लिए इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल पार्क, बायो-एनर्जी एवं एग्री-इनोवेशन पार्क, टेक्निकल टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग, फुटवियर प्रोडक्शन, कोल्ड-चेन एवं रेफ्रिजरेशन मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम और रबर रीसाइक्लिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी संभावनाओं पर चर्चा हुई।

पर्यटन, हॉस्पिटैलिटी और GCC सेक्टर पर भी फोकस

बैठक में राजस्थान के टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) ऑपरेशन्स से जुड़े प्रस्तावों को लेकर भी निवेशकों ने अपनी योजनाएं साझा कीं।

मुख्यमंत्री ने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि राजस्थान सरकार उद्योगों की स्थापना, निवेश प्रस्तावों को आगे बढ़ाने और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहयोग करेगी।

उन्होंने कहा कि नए उद्योगों की स्थापना और मौजूदा इकाइयों के विस्तार से प्रदेश में निवेश बढ़ने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राजस्थान की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |