Download App Now Register Now

RPSC अध्यक्ष का कार्यालय में सघन निरीक्षण, अभ्यर्थियों की सुविधाओं पर दिया जोर

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के अध्यक्ष ले. कर्नल केसरी सिंह ने सोमवार को आयोग परिसर का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में चल रहे विकास और निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली और सभी कार्यों को तय समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

आयोग अध्यक्ष ने दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में अभ्यर्थियों के बैठने के लिए बेहतर और व्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही आयोग परिसर की कैंटीन का जल्द रिनोवेशन कर स्वच्छ और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

वहीं आयोग में चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। प्रशासनिक कामकाज को सुचारू बनाने के लिए CCE ब्लॉक के विस्तार के साथ अत्याधुनिक स्टोर गृह का निर्माण किया जा रहा है।

ले. कर्नल केसरी सिंह ने निर्माण कार्यों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और संरचना की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों में तेजी लाने और उनकी नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |