Download App Now Register Now

स्वास्थ्य विभाग में 7,903 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदस्थापन आदेश जारी

जयपुर। राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 के तहत चयनित 7,903 कर्मचारियों के नियुक्ति एवं पदस्थापन आदेश जारी कर दिए हैं। पदस्थापन की पूरी प्रक्रिया राजहेल्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से पूरी की गई है।

विभाग की कर्मचारी हितैषी नीति के तहत करीब 5,000 कर्मचारियों को उनके गृह जिले में पदस्थापन दिया गया है, जबकि 1,630 कर्मचारियों को नजदीकी जिले में नियुक्ति मिली है। शेष कर्मचारियों को समीप के संभाग में पदस्थापन दिया गया है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर और प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ के मार्गदर्शन में पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। गृह या नजदीकी जिले में पदस्थापन मिलने से कर्मचारियों को परिवार से दूर रहने की परेशानी कम होगी और वे बेहतर मनोबल के साथ सेवाएं दे सकेंगे।

निदेशक (अराजपत्रित) राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि इन नियुक्तियों से प्रदेश की स्वास्थ्य संस्थाओं में मानव संसाधन मजबूत होगा और स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक बेहतर तरीके से पहुंचाने में मदद मिलेगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |