Download App Now Register Now

स्वतंत्रता दिवस पर विधानसभा में सुबह 8:15 बजे झंडारोहण करेंगे स्पीकर वासुदेव देवनानी

जयपुर, 14 अगस्त। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देश को आजादी दिलाने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए प्रदेशवासियों से राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

देवनानी ने कहा कि अतीत के गौरव से राष्ट्र के भविष्य को गढ़ना होगा। स्वतंत्रता सेनानियों का जीवन केवल इतिहास का हिस्सा नहीं है, बल्कि वह साहस, सत्यनिष्ठा और एकता की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनियां पढ़ने और उनके बलिदान की गाथाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की अपील की।

राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ निभाएं दायित्व

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्र प्रथम है और प्रत्येक नागरिक को देश के प्रति अपने दायित्वों को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे जिम्मेदार नागरिक तैयार करने की आवश्यकता है, जो स्वतंत्रता के वास्तविक मूल्यों और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने की भावना को समझें।

उन्होंने कहा कि घर-घर में स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियां पहुंचाकर सशक्त भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने सभी से राष्ट्र रक्षा का संकल्प लेने का भी आह्वान किया।

अमर जवान ज्योति पर अर्पित करेंगे पुष्प चक्र

स्पीकर वासुदेव देवनानी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह 9:10 बजे अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र अर्पित कर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करेंगे।

तीन स्थानों पर होगा झंडारोहण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी विभिन्न स्थानों पर झंडारोहण करेंगे। वह सुबह 7:30 बजे सिविल लाइंस स्थित अपने राजकीय आवास पर तिरंगा फहराएंगे।

इसके बाद सुबह 8:15 बजे राजस्थान विधानसभा परिसर में झंडारोहण करेंगे और सलामी गारद का निरीक्षण करेंगे। इस अवसर पर विधायक, पूर्व विधायक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

इसके बाद सुबह 9:00 बजे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में झंडारोहण किया जाएगा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देंगे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |