Download App Now Register Now

जयपुर में ‘राजसखी पंच गौरव रथ’ का शुभारंभ, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

जयपुर, 16 अगस्त। ग्रामीण महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने और स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में जयपुर में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका), जयपुर की ओर से रविवार को ‘राजसखी पंच गौरव रथ’ का शुभारंभ किया गया।

एसआईएएम, दुर्गापुरा, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर जयपुर संदेश नायक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद जयपुर प्रतिभा वर्मा ने फीता काटकर राजसखी पंच गौरव रथ को रवाना किया।

ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा सीधा बाजार

‘राजसखी पंच गौरव रथ’ के माध्यम से राजीविका से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न स्थानीय एवं स्वदेशी उत्पादों का प्रदर्शन, प्रचार-प्रसार और विक्रय किया जाएगा। यह रथ जयपुर शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पहुंचेगा, जिससे ग्रामीण महिला उद्यमियों के उत्पाद सीधे शहरी उपभोक्ताओं तक पहुंच सकेंगे।

रथ में ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, सजावटी एवं उपयोगी वस्तुएं, खाद्य उत्पाद सहित अन्य स्थानीय उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। इन उत्पादों की बिक्री से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रत्यक्ष बाजार और ग्राहकों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

महिला उद्यमिता और आजीविका को मिलेगा बढ़ावा

इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराना, उनकी आय में वृद्धि करना और आजीविका के नए अवसर पैदा करना है। इसके साथ ही स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाने और आमजन को जिले के विशिष्ट उत्पादों एवं स्थानीय विशेषताओं से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है।

‘पंच गौरव’ कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय उत्पादों और जिले की विशिष्ट पहचान को बढ़ावा देने के साथ ही आमजन में इनके प्रति जागरूकता भी बढ़ाई जाएगी।

‘लोकल फॉर वोकल’ को मिलेगा प्रोत्साहन

‘राजसखी पंच गौरव रथ’ ग्रामीण महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ ‘लोकल फॉर वोकल’ और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। रथ के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार उत्पादों को शहरी बाजार से जोड़ने से महिला स्वयं सहायता समूहों को अपने कारोबार के विस्तार का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान पुष्पेंद्र सिंह, जिला प्रबंधक–आजीविका, इंदिरा शर्मा, सीएलएफ मैनेजर सहित राजीविका से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था | सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल |