Download App Now Register Now

शुद्ध आहार अभियान में बड़ी कार्रवाई: प्रदेशभर में 60 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 94 नमूने लिए

जयपुर, 24 अगस्त। त्योहारी सीजन को देखते हुए राजस्थान में मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों के खिलाफ ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को प्रदेशभर में खाद्य सुरक्षा टीमों ने 60 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और अलग-अलग खाद्य पदार्थों के 94 नमूने लिए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत दूध, मावा, मिठाई, पनीर, घी और अन्य खाद्य पदार्थों की विशेष निगरानी की जा रही है।

94 खाद्य नमूने लिए गए

आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा दलों ने प्रदेशभर में 60 प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान लिए गए 94 नमूनों में 53 विधिक और 41 सर्विलांस नमूने शामिल हैं।

टीमों ने दूध एवं दुग्ध उत्पाद, मिठाइयां, मावा, घी, खाद्य तेल, मक्खन, पनीर सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

429 किलो दूषित खाद्य सामग्री नष्ट

निरीक्षण के दौरान मानव उपभोग के अयोग्य और दूषित पाई गई खाद्य सामग्री के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 429 किलो खाद्य सामग्री मौके पर ही नष्ट कराई गई।

नष्ट की गई सामग्री में:

  • 257 किलो मिठाइयां

  • 142 किलो मिल्क प्रोडक्ट्स

  • 10 किलो घी एवं खाद्य तेल

  • 20 किलो अन्य खाद्य सामग्री

शामिल है।

मिठाइयों को सवाई माधोपुर, चूरू, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, राजसमंद, अजमेर और भीलवाड़ा सहित विभिन्न जिलों में नष्ट कराया गया। वहीं भीलवाड़ा, ब्यावर, सीकर, करौली और अजमेर में मिल्क प्रोडक्ट्स को नष्ट कराया गया।

खैरथल-तिजारा में 300 किलो मिल्क प्रोडक्ट जब्त

खाद्य सुरक्षा टीम ने खैरथल-तिजारा जिले में 300 किलो संदिग्ध मिल्क प्रोडक्ट जब्त किया। टीम के अनुसार उत्पाद की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। जब्त सामग्री के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

त्योहारी सीजन में बढ़ाई गई निगरानी

अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रदेशभर में निरीक्षण और नमूनीकरण की कार्रवाई तेज की गई है। दूध, मावा, मिठाई, पनीर, घी और अन्य खाद्य पदार्थों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

जांच में खाद्य पदार्थ सब-स्टैंडर्ड, अनसेफ या मिसब्रांडेड पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मिलावट पर विभाग की सख्त चेतावनी

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने कहा कि जनस्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। खाद्य पदार्थों में मिलावट और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के खिलाफ विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

विभाग ने खाद्य कारोबारियों से स्वच्छता, गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने की अपील की है। साथ ही आमजन से भी संदिग्ध या मिलावटी खाद्य पदार्थों की सूचना विभाग को देने का आग्रह किया गया है, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |