Download App Now Register Now

सहायक आचार्य भर्ती: जूलॉजी और हिस्ट्री विषय की मुख्य सूची जारी, 204 अभ्यर्थी सफल

जयपुर, 25 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के जूलॉजी तथा सहायक आचार्य प्रतियोगी परीक्षा-2023 के हिस्ट्री विषय के पदों के लिए मुख्य सूची जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत सूचना देख सकते हैं।

आयोग सचिव के अनुसार, इन भर्तियों के तहत आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर साक्षात्कार के लिए स्थायी रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोजित किए गए थे। साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित सेवा नियमों के अनुसार मुख्य सूची जारी की गई है।

जारी मुख्य सूची में हिस्ट्री विषय के 177 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जबकि जूलॉजी विषय में 27 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इस प्रकार दोनों विषयों में कुल 204 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में स्थान मिला है।

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, मुख्य सूची और अन्य आवश्यक निर्देशों के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना का अवलोकन करें।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |