Download App Now Register Now

नेपाल में बाढ़ आपदा के बीच राजस्थान सरकार अलर्ट, यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

जयपुर। नेपाल के उत्तरी भूभाग स्थित रासुवा जिले में विनाशकारी बाढ़ की आपदा को देखते हुए राजस्थान सरकार ने राज्य के लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। नेपाल की यात्रा पर गए राजस्थान के यात्रियों के संबंध में जानकारी अथवा किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

राजस्थान सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि सहायता एवं आवश्यक जानकारी के लिए स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के टोल फ्री नंबर 1070 और 112 पर संपर्क किया जा सकता है।

इसके अलावा परिजन 0141-2851960, 0141-2385776, 0141-2385777, 0141-2227296, 0141-2927392 और 0141-2227603 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सरकार ने आई.पी. नंबर 28888 और ई-मेल relief-rj@nic.in के माध्यम से भी सूचना उपलब्ध कराने की सुविधा दी है।

राजस्थान सरकार ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

नेपाल में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए राजस्थान सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सरकार की ओर से अपील की गई है कि नेपाल में यात्रा पर गए राजस्थान के किसी नागरिक से संपर्क नहीं हो पा रहा है या उसके संबंध में किसी तरह की जानकारी अथवा सहायता की आवश्यकता है, तो परिजन तत्काल जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

जरूरी हेल्पलाइन:

  • टोल फ्री: 1070, 112

  • आई.पी. नंबर: 28888

  • दूरभाष: 0141-2851960, 0141-2385776, 0141-2385777, 0141-2227296, 0141-2927392, 0141-2227603

  • ई-मेल: relief-rj@nic.in

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |