Download App Now Register Now

RGHS में अनियमितता पर चिकित्सा विभाग का बड़ा एक्शन, सीकर का SB मित्तल अस्पताल निलंबित

जयपुर। राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) में अनियमितताओं के मामलों को लेकर चिकित्सा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। सीकर स्थित SB मित्तल मेमोरियल हार्ट एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल को संदिग्ध क्लेम के मामले में RGHS से निलंबित कर दिया गया है। अस्पताल की ओर से पेश किए गए क्लेम और संबंधित दस्तावेजों की विस्तृत जांच भी शुरू कर दी गई है।

चिकित्सा विभाग के अनुसार, RGHS में दावों की निगरानी और दस्तावेजों के सत्यापन को मजबूत किया जा रहा है। AI आधारित निगरानी, डेटा विश्लेषण और क्लेम की जांच के जरिए असामान्य एवं संदिग्ध पैटर्न वाले दावों की पहचान की जा रही है।

डॉक्टर के इस्तीफे के बाद भी उनके नाम से पेश किए क्लेम

जांच के दौरान सामने आया कि अस्पताल में कार्यरत रहीं डॉ. अलका आर्य ने 20 अप्रैल 2026 को इस्तीफा दे दिया था और जून 2026 से दूसरी संस्था में चिकित्सा सलाहकार के रूप में कार्यरत थीं। इसके बावजूद 17 जून, 21 जून और उसके बाद की तारीखों में उन्हें अस्पताल में कार्यरत दिखाया गया।

जांच में उनके नाम से 227 OPD और 88 इनडोर एवं डे-केयर मरीजों, यानी कुल 315 उपचार क्लेम सामने आए। इन क्लेम की कुल दावा राशि 1,42,489 रुपये दर्ज की गई।

नोटिस का जवाब नहीं देने पर निलंबन

विभाग के मुताबिक संदिग्ध क्लेम को लेकर अस्पताल प्रशासन को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। निर्धारित अवधि में जवाब नहीं मिलने के बाद अस्पताल को RGHS से निलंबित कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

प्रमुख चिकित्सा सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि RGHS में दावों की जांच और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया लगातार मजबूत की जा रही है। वहीं, RGHS परियोजना अधिकारी डॉ. निधि पटेल की टीम की निगरानी में इस मामले में संदिग्ध दावों की पहचान की गई।

विभाग का कहना है कि चिकित्सकों के नाम, मुहर, हस्ताक्षर अथवा डिजिटल पहचान के संभावित दुरुपयोग से जुड़े मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |