Download App Now Register Now

राजस्थान निकाय चुनाव में घमासान तेज, कांग्रेस ने शुरू किया डैमेज कंट्रोल

जयपुर: राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। टिकट वितरण के बाद कांग्रेस के सामने बगावत और नाराजगी को संभालने की चुनौती है। पार्टी ने डैमेज कंट्रोल शुरू करते हुए विवाद वाले जिलों के जिला प्रभारियों से रिपोर्ट तलब की है।

कांग्रेस को जयपुर, कोटा, सांचौर और भीलवाड़ा समेत कई जगहों से टिकट वितरण को लेकर शिकायतें मिली हैं। कुछ स्थानों पर अंतिम समय में प्रत्याशी और सिंबल बदलने की शिकायतें भी सामने आई हैं।

भीलवाड़ा में 17 सिंबल का मामला

भीलवाड़ा में 17 प्रत्याशियों के सिंबल जमा नहीं होने का मामला कांग्रेस के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। इसके चलते 70 वार्डों में कांग्रेस के 53 प्रत्याशी ही मैदान में रह गए। प्रदेश नेतृत्व ने इस पूरे मामले पर जिला प्रभारी से रिपोर्ट मांगी है।

बागियों को मनाने की कोशिश

टिकट नहीं मिलने से नाराज कई दावेदारों ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। अब कांग्रेस की कोशिश है कि नाम वापसी से पहले बागियों को मनाकर चुनाव मैदान से हटाया जाए। वहीं शिकायतों की रिपोर्ट मिलने के बाद जिम्मेदार नेताओं पर कार्रवाई भी हो सकती है।

नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर साफ होगी। इसके साथ ही कांग्रेस के सामने बागियों को साधने और संगठन में नाराजगी खत्म करने की अगली चुनौती होगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |