Download App Now Register Now

राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल ने ली शपथ

जयपुर, 7 सितंबर: राजस्थान उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधिपति के रूप में जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल ने सोमवार को शपथ ली। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने लोकभवन में आयोजित समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल ने अंग्रेजी में शपथ ली।

राष्ट्रपति की नियुक्ति अधिसूचना पढ़कर सुनाई गई

शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राज्यपाल से जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाने का आग्रह किया। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा जारी मुख्य न्यायाधिपति की नियुक्ति अधिसूचना और वारंट को पढ़कर सुनाया गया।

समारोह में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित मंत्रिमंडल के सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा जनप्रतिनिधि, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्तागण और मुख्य न्यायाधिपति संजय कुमार अग्रवाल के परिजन भी समारोह में शामिल हुए।

जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल के राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ लेने के साथ ही न्यायपालिका से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व की औपचारिक शुरुआत हो गई है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |