Download App Now Register Now

गणपति की शरण में कुंवारे युवक, मोती डूंगरी मंदिर में सिंजारा के लिए लगी लंबी कतारें

जयपुर: गणेश चतुर्थी से पहले जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में आज सिंजारा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सिंजारे के अवसर पर भगवान गणेश को मेहंदी अर्पित की जाती है। इसी से जुड़ी मान्यता के चलते देश-प्रदेश के कई कुंवारे युवक गणपति की शरण में पहुंचे हैं।

मेहंदी के लिए युवकों की लंबी कतार

सिंजारे की मेहंदी लेने के लिए तख्तेशाही रोड पर युवकों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। खास बात यह है कि मेहंदी वितरण का समय शाम 4 बजे से निर्धारित है, लेकिन इसके बावजूद युवक घंटों पहले ही कतार में पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है कि कतार में हरियाणा, पंजाब और गुजरात से आए युवकों की संख्या भी काफी है।

विवाह में देरी की मान्यता से जुड़ा सिंजारा

धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिन युवकों के विवाह में देरी हो रही है, अगर वे सिंजारे के अवसर पर भगवान गणेश को अर्पित मेहंदी लगाते हैं तो उनका विवाह जल्द होने की कामना पूरी होती है। इसी आस्था और विश्वास के चलते बड़ी संख्या में कुंवारे युवक मोती डूंगरी मंदिर पहुंच रहे हैं।

शाम 4 बजे से मिलेगी मेहंदी

मंदिर में सिंजारा आयोजन को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। शाम 4 बजे से मेहंदी प्रसाद का वितरण किया जाएगा। मेहंदी लेने के लिए सुबह से ही युवकों की कतारें लगना इस आयोजन को खास बना रहा है।

गणेश चतुर्थी से पहले मोती डूंगरी में उमड़ी यह भीड़ जयपुर में गणेश भक्ति और सिंजारा महोत्सव के प्रति लोगों की गहरी आस्था को दर्शा रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |