Download App Now Register Now

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 309 नगरीय निकायों के नतीजे आने शुरू, कांग्रेस-बीजेपी और निर्दलीयों ने मारी बाजी; जानिए कौन जीता-कौन हारा

जयपुर। राजस्थान की 309 नगरीय निकायों के चुनाव 2026 की मतगणना शुरू हो गई है। प्रदेश के 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 252 नगर पालिकाओं के चुनाव परिणाम सामने आ रहे हैं। शुरुआती नतीजों में कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। कई वार्डों में बेहद करीबी मुकाबले हुए हैं, जबकि कुछ जगहों पर बड़े उलटफेर भी सामने आए हैं।

आबूराज में शुरुआती नतीजे, भाजपा ने खोला खाता

आबूराज नगर निकाय चुनाव में पहले राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा ने अपना खाता खोल लिया है। शुरुआती पांच वार्डों के परिणाम में वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस प्रत्याशी किरण विजयी हुईं।

वार्ड नंबर 2 से निर्दलीय प्रत्याशी सौरभ टांक ने जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 3 से भाजपा के मांगीलाल काबरा, वार्ड नंबर 4 से भाजपा के सुनील आचार्य और वार्ड नंबर 5 से भाजपा प्रत्याशी कस्तूरी कुंवर विजयी रहीं।

झुंझुनूं में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत

नगर परिषद झुंझुनूं के वार्ड नंबर 3 में निर्दलीय प्रत्याशी साजिदा ने 214 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। नगर परिषद में पहले चरण में 60 सीटों के लिए चुनाव हुआ था।

झुंझुनूं के वार्ड नंबर 1 में कांग्रेस की विमला देवी आगे चल रही हैं, जबकि वार्ड नंबर 2 से निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण महला ने जीत दर्ज कर ली है।

फतेहपुर में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी

नगर परिषद फतेहपुर के वार्ड नंबर 1 से निर्दलीय प्रत्याशी पुरुषोत्तम आचार्य ने जीत दर्ज की है।

पिड़ावा में कांग्रेस का दबदबा

पिड़ावा नगरपालिका चुनाव 2026 में शुरुआती पांच वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। यहां कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार वार्डों में जीत दर्ज की है।

  • वार्ड नंबर 1 – कांग्रेस

  • वार्ड नंबर 2 – कांग्रेस

  • वार्ड नंबर 3 – आम आदमी पार्टी

  • वार्ड नंबर 4 – कांग्रेस

  • वार्ड नंबर 5 – कांग्रेस

कपासन में 1 वोट से भाजपा की रोमांचक जीत

कपासन नगरपालिका चुनाव के शुरुआती पांच वार्डों के नतीजे बेहद दिलचस्प रहे। वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस के लाला प्रसाद पूर्बिया ने जीत दर्ज की।

वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस प्रत्याशी लोकेश चौधरी विजयी रहे। वार्ड नंबर 3 से भाजपा की सरोज देवी बारेगामा ने जीत हासिल की।

वार्ड नंबर 4 में बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। यहां भाजपा प्रत्याशी सुनीता भदादा ने महज 1 वोट के अंतर से जीत दर्ज की।

वहीं वार्ड नंबर 5 में निर्दलीय प्रत्याशी राजेश बारेगामा ने बड़ा उलटफेर करते हुए भाजपा प्रत्याशी हेमलता को हरा दिया।

कपासन के शुरुआती पांच वार्डों में कांग्रेस को 2, भाजपा को 2 और निर्दलीय को 1 सीट मिली है।

फलोदी नगर निकाय चुनाव 2026

नगर परिषद फलोदी के वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक व्यास ने 114 मतों से जीत दर्ज की है।

देवली नगरपालिका के शुरुआती परिणाम

देवली नगरपालिका में वार्ड नंबर 1 से गोविंद राम माली विजयी हुए हैं। वार्ड नंबर 2 से निर्दलीय प्रत्याशी हेमेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की, जबकि वार्ड नंबर 3 से भाजपा की सोना देवी विजयी रहीं।

पिंडवाड़ा में कांग्रेस का मजबूत प्रदर्शन

सिरोही जिले के पिंडवाड़ा नगरीय निकाय चुनाव में शुरुआती पांच वार्डों में कांग्रेस ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है।

  • वार्ड 1 – कांग्रेस के दिनेश गुर्जर

  • वार्ड 2 – कांग्रेस के तरुण मीणा

  • वार्ड 3 – कांग्रेस की गुड़िया मीणा

  • वार्ड 4 – कांग्रेस के अजरूद्दीन मेमन

  • वार्ड 5 – भाजपा की रिंकू देवी

मंडार नगरपालिका में कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय का खाता

सिरोही के मंडार नगरपालिका चुनाव में वार्ड नंबर 1 से निर्दलीय जबराराम, वार्ड नंबर 2 से भाजपा के थानाराम पुरोहित और वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस की कुलसुम बानू विजयी हुई हैं।

वहीं अरनोद के वार्ड नंबर 4 से भाजपा की निधि चौधरी ने जीत दर्ज की है।

श्रीकरणपुर में भाजपा का दबदबा

श्रीकरणपुर नगरपालिका चुनाव 2026 में शुरुआती पांच वार्डों के परिणाम सामने आए हैं।

  • वार्ड 1 – कांग्रेस की प्रियंका मेघवाल

  • वार्ड 2 – भाजपा के गोरधन मेघवाल

  • वार्ड 3 – भाजपा के सुंदर

  • वार्ड 4 – भाजपा के विनोद रेगर

  • वार्ड 5 – निर्दलीय शेर सिंह

भीण्डर में कांग्रेस ने जीती चार सीटें

भीण्डर नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस ने शुरुआती पांच वार्डों में चार सीटों पर जीत दर्ज की है।

वार्ड 1 से किरण खटीक, वार्ड 2 से इलियास खान, वार्ड 3 से शोयब बोहरा और वार्ड 4 से सयद हुसैन कांग्रेस की ओर से विजयी हुए। वार्ड 5 से भाजपा की ज्योति सोनी ने जीत दर्ज की।

रूपवास में निर्दलीयों का दबदबा

रूपवास नगरपालिका के शुरुआती परिणामों में निर्दलीय प्रत्याशियों का प्रदर्शन मजबूत रहा है।

  • वार्ड 1 – निर्दलीय अमन

  • वार्ड 2 – कांग्रेस के राममूर्ति

  • वार्ड 3 – निर्दलीय मधु

  • वार्ड 4 – निर्दलीय पूजा सिंह

  • वार्ड 5 – भाजपा के वेबी परमार

मारवाड़ जंक्शन के परिणाम

मारवाड़ जंक्शन में वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस प्रत्याशी भंवरलाल विजयी हुए। वार्ड नंबर 2 में भी कांग्रेस उम्मीदवार भंवरलाल ने जीत दर्ज की।

वार्ड नंबर 3 से भाजपा के महेंद्र गर्ग और वार्ड नंबर 4 से भाजपा की मीनाक्षी विजयी रहीं। वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस की विनोद कंवर ने जीत हासिल की।

बगड़ नगरपालिका में भी सामने आए नतीजे

झुंझुनूं जिले की बगड़ नगरपालिका में वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस की सरोज देवी विजयी हुईं। वार्ड नंबर 2 से भाजपा की सुमन देवी ने जीत दर्ज की।

वार्ड नंबर 3 से निर्दलीय राकेश शर्मा और वार्ड नंबर 4 से निर्दलीय सुरेश सैनी विजयी हुए। वार्ड नंबर 5 में निर्दलीय प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। वार्ड नंबर 6 से भाजपा के गौरव सैनी ने जीत दर्ज की।

आगे भी जारी रहेंगे राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजे

राजस्थान की 309 नगरीय निकायों में मतगणना जारी है और अलग-अलग निकायों के वार्डों के परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं। शुरुआती नतीजों में कई जगह कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी भी कई वार्डों में बड़ा उलटफेर कर रहे हैं।

कपासन में महज 1 वोट से भाजपा की जीत और पिड़ावा, पिंडवाड़ा व भीण्डर में कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन ने शुरुआती चुनावी तस्वीर को खासा दिलचस्प बना दिया है। मतगणना आगे बढ़ने के साथ राजस्थान के निकाय चुनावों की तस्वीर और स्पष्ट होगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |