Download App Now Register Now

लवकुश उद्यान से आनासागर पुलिस चौकी तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, क्षतिग्रस्त पैनलों का भी होगा निर्माण

अजमेर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को वरुण सागर रोड स्थित पुलिस चौकी के सामने आयोजित कार्यक्रम में लवकुश उद्यान से आनासागर पुलिस चौकी तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके साथ ही वरुण सागर रोड के विभिन्न क्षतिग्रस्त सड़क पैनलों के निर्माण कार्य की भी शुरुआत की गई। इन कार्यों को सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से कराया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि प्रत्येक वार्ड का समग्र एवं सुव्यवस्थित विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की आवश्यकताओं को समझकर उनका समयबद्ध समाधान करना उनकी प्राथमिकता है और अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में नागरिकों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद आसपास की कॉलोनियों के निवासियों के साथ-साथ समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों और पुष्कर आने-जाने वाले लोगों को सुगम एवं सुरक्षित यातायात की सुविधा मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए।

100 करोड़ से अधिक के सड़क और विकास कार्य

देवनानी ने बताया कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सड़क निर्माण एवं विकास कार्य कराए जा चुके हैं। क्षेत्र में सड़क, पेयजल, विद्युत, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य जारी हैं।

उन्होंने बताया कि हाथीखेड़ा में 20 करोड़ रुपये की लागत से बालिका सैनिक स्कूल का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, वरुण सागर झील और चौरसियावास तालाब के सौंदर्यीकरण एवं पुनरुद्धार के लिए भी करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

पर्यटन और शहर के सौंदर्यीकरण पर भी जोर

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अजमेर शहर को सुंदर, स्वच्छ और बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं। अशोक उद्यान से अंबेडकर चौराहे तक सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अजमेर में लेपर्ड सफारी और साइंस पार्क सहित विभिन्न पर्यटन विकास परियोजनाओं पर काम जारी है। इसके अलावा मल्टीपर्पज स्टेडियम, कन्वेंशन सेंटर और शिक्षण संस्थानों से जुड़े विकास कार्य भी शहर के विकास को गति देंगे।

240 करोड़ की लागत से सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण का जिक्र करते हुए देवनानी ने कहा कि अजमेर मेडिकल कॉलेज में 240 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों से अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के साथ पूरे अजमेर शहर को लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में महापौर अनामिका शर्मा, शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, पार्षद मोनिका जैन और कुंदन वैष्णव सहित जनप्रतिनिधि एवं आमजन मौजूद रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |