मंत्री ने निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत की मुख्य बस्तियों, प्रमुख मार्गों, बाजारों, बस स्टैंड, पंचायत भवन, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कच्ची बस्तियों, कमजोर वर्गों तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की बस्तियों में स्ट्रीट लाइट लगाने को विशेष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
मदन दिलावर ने कहा कि जिन क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था उपलब्ध नहीं है या नियमित बिजली आपूर्ति संभव नहीं है, वहां आवश्यकता के अनुसार सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइट स्थापित की जाएं। इससे ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी रात के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्ट्रीट लाइट से जुड़े कार्यों की स्वीकृति, जियो-टैगिंग, फोटो अपलोड और ऑनलाइन मॉनिटरिंग सहित पूरी प्रक्रिया ई-पंचायत पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी तरीके से संचालित की जाए।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए। साथ ही जिला और राज्य स्तर पर कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य पूरे करने को कहा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.