अशोक गहलोत ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती से मुकाबला करेंगे और पार्टी बड़ी सफलता हासिल करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की कई योजनाओं को बंद किया है, जिसको लेकर लोगों में प्रतिक्रिया है। गहलोत के मुताबिक, ग्रामीण मतदाता चुनाव में इसका जवाब दे सकते हैं।
राहुल गांधी के बयानों को लेकर भी गहलोत ने सरकार से सकारात्मक तरीके से विचार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बातों को सकारात्मक रूप से लेने का फायदा देश और सत्ता पक्ष, दोनों को हो सकता है।
गहलोत ने दावा किया कि सरकार के खिलाफ लोगों में असंतोष बढ़ रहा है और इसी वजह से प्रदेश में युवा सड़कों पर उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ मुकाबला करेंगे।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.