Download App Now Register Now

राजस्थान में गर्मी का असर बरकरार, कोटा में 36.4°C; जोधपुर 38.7°C तक पहुंचा

जयपुर: राजस्थान में अक्टूबर की शुरुआत के बावजूद कई जिलों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों में मौसम साफ रहा और दिनभर तेज धूप देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।

कोटा में बढ़ा तापमान, उमस से लोग बेहाल

कोटा में अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। रविवार को दिनभर तेज धूप रही और अधिकतम तापमान 35.9 से बढ़कर 36.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा। अक्टूबर के पहले सप्ताह में भी तेज गर्मी और उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अजमेर में 35.8 डिग्री तापमान

अजमेर में रविवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा। तेज धूप के चलते गर्मी का असर बना रहा। शहर में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सीकर में रात को हल्की ठंडक

सीकर में रविवार को मौसम साफ रहा। यहां अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले तीन-चार दिनों से रात के समय हल्की ठंडक महसूस की जा रही है।

अलवर में दिन में गर्मी, सुबह-शाम राहत

अलवर में सुबह से मौसम सामान्य रहा, लेकिन दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर दिखाई दिया। अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सात दिनों में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

उदयपुर में दिन गर्म, रात में राहत

उदयपुर में रविवार को मौसम शुष्क रहा और आसमान साफ रहा। अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार की तुलना में तापमान में मामूली गिरावट आई। दिन में गर्मी का असर रहा, जबकि रात और सुबह मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा।

जोधपुर में 38.7 डिग्री तापमान

जोधपुर में अक्टूबर की शुरुआत के साथ गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा है।

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राजस्थान में बारिश के आसार कम हैं और अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |