Download App Now Register Now

जयपुर में 50 से ज्यादा मकानों-दुकानों पर चला बुलडोजर, दीवार-रेलिंग और सीढ़ियां तोड़ीं

जयपुर: जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने सोमवार को न्यू सांगानेर रोड पर अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गुर्जर की थड़ी चौराहे से सोडाला तिराहे तक करीब 3 किलोमीटर क्षेत्र में सड़क सीमा में आ रहे अवैध निर्माणों को हटाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सोमवार को 50 से ज्यादा मकानों और दुकानों के अवैध हिस्सों पर बुलडोजर चलाया गया।

जेडीए के अनुसार, इस पूरे मार्ग पर करीब 260 अवैध निर्माण चिन्हित किए गए हैं। इनमें से सोमवार को गुर्जर की थड़ी चौराहे से लजीज रेस्टोरेंट तक करीब 1 किलोमीटर क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इस दौरान रैम्प, रेलिंग, फुटपाथ, टिनशेड, सीढ़ियां और बाउंड्री वॉल सहित सड़क सीमा में आने वाले निर्माण हटाए गए।

100 फीट सड़क को अतिक्रमण से मिली थी कम चौड़ाई

न्यू सांगानेर रोड की निर्धारित चौड़ाई 100 फीट है, लेकिन अवैध निर्माण और अतिक्रमण के कारण कई जगह सड़क की चौड़ाई घटकर 40 से 60 फीट तक रह गई है। राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के बाद जेडीए की ओर से सड़क को निर्धारित 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस का भारी जाब्ता मौके पर तैनात रहा। गुर्जर की थड़ी से न्यू सांगानेर रोड पर संजीवनी हॉस्पिटल की तरफ जाने वाला रास्ता बंद किया गया और ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया।

व्यापारी बोले- त्योहार के समय कार्रवाई से कारोबार प्रभावित

जेडीए की ओर से जिन निर्माणों पर कार्रवाई की गई, उन्हें पहले ही नोटिस दिए जा चुके थे। कार्रवाई के दौरान कई व्यापारी अपने स्तर पर ही अवैध हिस्से हटाते और दुकानें खाली करते नजर आए।

वहीं, व्यापारियों ने त्योहार के समय कार्रवाई किए जाने पर चिंता जताई। उनका कहना है कि इससे कारोबार प्रभावित होगा और कई दुकानदारों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो सकता है।

जेडीए की ओर से इस कार्रवाई की पालना रिपोर्ट 6 अक्टूबर को राजस्थान हाईकोर्ट में पेश की जाएगी। आने वाले दिनों में न्यू सांगानेर रोड पर चिन्हित बाकी करीब 210 अवैध निर्माणों को भी हटाया जाना है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |