Download App Now Register Now

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता, CM भजनलाल शर्मा समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

जयपुर, 17 अगस्त। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें प्रदेश और देशभर से बधाइयां एवं शुभकामनाएं मिलीं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने राज्यपाल को जन्मदिन की बधाई दी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की।

केंद्रीय मंत्रियों ने भी दी शुभकामनाएं

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और गणमान्य लोगों ने भी जन्मदिन की बधाई दी।

सभी ने राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य, लंबी उम्र और सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

बधाइयों के लिए राज्यपाल ने जताया आभार

जन्मदिन के अवसर पर देशभर से मिल रही शुभकामनाओं पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बधाई देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, केंद्रीय मंत्रियों, प्रदेशवासियों और शुभचिंतकों के प्रति धन्यवाद प्रकट किया।

राज्यपाल के जन्मदिन के अवसर पर दिनभर उन्हें शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी रहा। प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |