जयपुर। छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और हालिया छात्र आंदोलन के मुद्दों को लेकर जयपुर में एनएसयूआई का विरोध प्रदर्शन गुरुवार देर रात हाई-वोल्टेज ड्रामे में बदल गया। तीन छात्र नेता रेलवे की ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए और पूरी रात वहीं डटे रहे। प्रदर्शनकारी छात्र नेताओं ने सरकार से छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने और अपनी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए टंकी के नीचे सुरक्षा जाल बिछाया गया और दमकल व बचाव दल को भी अलर्ट रखा गया। अधिकारी लगातार छात्रों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाइश देते रहे।
प्रदर्शन के कारण इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी और किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया। इस घटना ने एक बार फिर छात्रसंघ चुनाव के मुद्दे को राजनीतिक और शैक्षणिक गलियारों में चर्चा का विषय बना दिया है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.