जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि प्रस्तावित अंडरपास बनने के बाद बाइस गोदाम से चोमू हाउस सर्किल के बीच यात्रा करने वाले वाहनों को बिना किसी ट्रैफिक सिग्नल के निर्बाध आवाजाही की सुविधा मिलेगी। इससे न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि ट्रैफिक जाम की समस्या में भी उल्लेखनीय कमी आएगी और सड़क की यातायात क्षमता बढ़ेगी।
उन्होंने बताया कि सिविल लाइन्स रेलवे आरओबी के संचालन शुरू होने के बाद अजमेर रोड की ओर से आने वाले वाहनों का दबाव राजमहल पैलेस जंक्शन पर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में प्रस्तावित अंडरपास भविष्य की ट्रैफिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक स्थायी और प्रभावी समाधान साबित होगा।
परियोजना में केवल वाहनों की आवाजाही ही नहीं, बल्कि पैदल यात्रियों और दिव्यांगजन की सुरक्षा को भी विशेष प्राथमिकता दी गई है। इसके तहत आधुनिक, सुरक्षित और दिव्यांगजन-अनुकूल पैदल पारपथ एवं अन्य सुविधाएं विकसित करने की योजना बनाई गई है, ताकि सभी आयु वर्ग के नागरिकों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।
फिलहाल JDA परियोजना की व्यवहार्यता, यातायात विश्लेषण, संरचनात्मक डिजाइन और अन्य तकनीकी पहलुओं का विस्तृत अध्ययन करा रहा है। अध्ययन पूरा होने के बाद अंतिम डिजाइन और निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि यह परियोजना भविष्य में जयपुर के ट्रैफिक प्रबंधन को नई दिशा देने के साथ शहर की स्मार्ट और सुव्यवस्थित परिवहन व्यवस्था को भी मजबूत करेगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.