Download App Now Register Now

जयपुर में “6AM Experience Your City” का आयोजन, हजारों लोगों ने योग और फिटनेस से की दिन की शुरुआत

जयपुर में गुलाबी नगरी की सुबह एक अनोखे और यादगार अनुभव में बदल गई, जब राजस्थान पत्रिका के कम्युनिटी मूवमेंट “जयपुर 6AM: एक्सपीरियंस योर सिटी” के तहत हजारों लोग सुबह 6 बजे से 8 बजे तक शहर के अलग-अलग प्रमुख स्थानों पर एक साथ जुटे। इस आयोजन ने जयपुर की सुबह को स्वास्थ्य, ऊर्जा और सकारात्मकता से भर दिया।

सुबह-सुबह ही लोग अपने परिवार, दोस्तों, बच्चों और बुजुर्गों के साथ उत्साहपूर्वक विभिन्न लोकेशनों पर पहुंचे और सामूहिक गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान शहर के पांच प्रमुख स्थानों—पत्रिका गेट, कुलिश स्मृति वन, अल्बर्ट हॉल, सेंट्रल पार्क और जलमहल की पाल—पर योग, फिटनेस सेशन, म्यूजिक, हेरिटेज वॉक और पॉजिटिव मॉर्निंग एक्टिविटी का शानदार माहौल देखने को मिला।

पत्रिका गेट पर रोटरी क्लब नॉर्थ जयपुर और राजस्थान पत्रिका की ओर से योगासन और उसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों को सामूहिक योगाभ्यास कराया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अन्य स्थानों पर भी लोगों ने खुली हवा में व्यायाम, योग और वॉक का आनंद लिया और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया।

पूरे शहर में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हजारों प्रतिभागियों ने इस अनुभव को बेहद सकारात्मक और प्रेरणादायक बताया। लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं, बल्कि मानसिक ताजगी और सामाजिक जुड़ाव को भी बढ़ाते हैं।

प्रतिभागियों ने इस खास सुबह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर #जयपुर6AM, #JaipurWaliVibe और #ExperienceYourCity जैसे हैशटैग के साथ साझा किए, जिससे यह कार्यक्रम और भी अधिक लोकप्रिय हो गया। आयोजकों ने अपील की है कि लोग आगे भी ऐसे स्वास्थ्य और सामुदायिक कार्यक्रमों से जुड़कर एक स्वस्थ और सकारात्मक समाज के निर्माण में योगदान दें।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |