जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई एक UGBAMS छात्रा से जुड़ी शिकायत के आधार पर की गई। आरोप है कि छात्रा से इंटर्नशिप के लिए NOC जारी करने की एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी।
शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB की टीम ने ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान तीनों आरोपियों को 35 हजार रुपए की कथित रिश्वत लेते पकड़ा गया।
ACB की इस कार्रवाई को ASP भूपेंद्र चौधरी और CI मनोज शर्मा की टीम ने अंजाम दिया। वहीं, कार्रवाई DIG ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में की गई।
ACB की टीम अब मामले में आगे की जांच और संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। कार्रवाई के बाद कॉलेज परिसर में भी हलचल देखी गई।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.