Download App Now Register Now

सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार: डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा ने किया श्रमदान

जयपुर, 2 अक्टूबर। गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने जयपुर स्थित अपने राजकीय आवास पर श्रमदान किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

स्वच्छता को बनाया जाए दैनिक जीवन का हिस्सा

उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता को केवल आदत नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और जागरूक समाज की आधारशिला माना था। उनके स्वच्छता संबंधी विचार आज भी समाज को प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी ही महात्मा गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने घर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के साथ दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

डॉ. बैरवा ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को जन-जन का संकल्प बनाया जा सकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वच्छता के प्रति अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपील की।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |