Download App Now Register Now

Sri Ganganagar में रावी-व्यास जल विवाद: ट्रिब्यूनल दौरा और राजस्थान की उम्मीदें

पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के बीच लंबे समय से चल रहे अंतरराज्यीय नदी जल विवाद के समाधान को लेकर गठित ट्रिब्यूनल की गतिविधियों ने राजस्थान की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष और सदस्यों ने इंदिरा गांधी नहर परियोजना के प्रथम एवं द्वितीय चरण का दौरा पूरा कर लिया है। अब ट्रिब्यूनल अपनी रिपोर्ट तैयार कर केन्द्र सरकार को सौंपेगा, जिस पर तीनों राज्यों के बीच रावी-व्यास नदियों के अतिरिक्त जल बंटवारे को लेकर अंतिम निर्णय की दिशा तय होगी।

यदि ट्रिब्यूनल की रिपोर्ट के आधार पर राजस्थान को उसके हिस्से का लगभग 0.60 एमएएफ अतिरिक्त पानी मिलता है, तो राज्य के विशेषकर उत्तर-पश्चिमी जिलों श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर व जैसलमेर में सिंचाई व्यवस्था को बड़ा संबल मिलेगा। अतिरिक्त पानी मिलने से कृषि क्षेत्र का विस्तार होगा, फसलों की उत्पादकता बढ़ेगी और किसानों को लंबे समय से चली आ रही जल संकट की समस्या से राहत मिलेगी।

रावी-व्यास नदियों के अधिशेष पानी का बंटवारा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के बीच करने के लिए 31 दिसम्बर 1981 को समझौता हुआ था। इसके तहत राजस्थान को 8.60 एमएएफ पानी देना तय हुआ। उस समय इंदिरा गांधी नहर का सिंचाई तंत्र पूरी तरह विकसित नहीं हुआ था। पंजाब ने 8.00 एमएएफ पानी ही राजस्थान को दिया और शेष 0.60 एमएएफ पानी सिंचाई तंत्र विकसित होने पर देने का वादा किया।

ट्रिब्यूनल ने 5 से 8 मार्च तक इंदिरा गांधी नहर के द्वितीय चरण में बीकानेर से जैसलमेर के मोहनगढ़ तक के दौरे में राजस्थान की ओर से नहरी पानी की मांग उठाने के कारणों की जानकारी ली। दल के सदस्यों ने देखा कि नहर के माध्यम से सीधे तौर पर चार जिलों को सिंचाई पानी देने के साथ ही प्रदेश के रेगिस्तानी भूभाग में 12 जिलों में बसे लाखों लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। सबसे अहम बात यह रही कि नहरी पानी की एक बूंद भी व्यर्थ नहीं गई, जबकि पंजाब और हरियाणा में कई जगह पानी सेम नालों में व्यर्थ बह रहा है।

अमरजीत मेहरड़ा, अतिरिक्त सचिव (पश्चिम) एवं इंदिरा गांधी नहर बोर्ड के पदेन सचिव ने बताया कि ट्रिब्यूनल को किसानों के माध्यम से यह जानकारी मिली कि हिस्से का पानी मिल जाए तो यहां की धरती भी उतनी ही उपजाऊ है, जितनी पंजाब और हरियाणा की।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
अर्नब चक्रवात का असर: राजस्थान में बारिश के साथ गिरे ओले, उत्तराखंड में बर्फबारी; ओडिशा में बाढ़-भूस्खलन से 3 की मौत | खाटूश्याम बाबा के दर्शन साढ़े 19 घंटे रहेंगे बंद, दीपावली पर मंदिर में होगी साफ-सफाई; जानें नया शेड्यूल | राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम: नीमकाथाना की 39 ग्राम पंचायतों में सरपंचों के नतीजे घोषित, सिरोही में सबसे बड़ी जीत | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर जयपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई एकता की शपथ | चक्रवात अर्नब की ताजा अपडेट: कमजोर पड़ा चक्रवात अर्नब, राजस्थान से बिहार तक मौसम का अलर्ट; अंडमान सागर में नया सिस्टम सक्रिय | चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई, जानिए नई तारीखें | RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस की जीत से BJP को झटका, पुणे में भी हारी; जानिए कहां बिगड़ा चुनावी गणित | भूटान में ग्लेशियर झील फटी, गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड बहा; भारत में बाढ़ का खतरा, बंगाल में 10 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए | मोदी नहीं, 'ओदी' कहिए... ज्ञानेश कुमार का नाम भी बदला, CJP नेता आशुतोष रांका ने समर्थकों को सिखाई कोड लैंग्वेज |