Download App Now Register Now

फलौदी परिवार मौत मामला: पुलिस जांच में नए खुलासे, मानसिक तनाव बना जांच का अहम पहलू

राजस्थान के फलौदी जिले के फतेहगढ़ स्थित एक कृषि फार्म पर 30 जून को एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच लगातार जारी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस विभिन्न परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम को समझने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक गेनाराम अपनी पत्नी पुष्पा और दो बच्चों के साथ फतेहगढ़ में खेती का कार्य करता था। परिजनों के बयानों के अनुसार पुष्पा पिछले दो-तीन वर्षों से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं और परिवार उनका विभिन्न स्थानों पर उपचार तथा धार्मिक अनुष्ठान भी करवा रहा था। घटना से एक दिन पहले परिवार कुलदेवी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए अपने पैतृक गांव बीठू गया था, जिसके बाद रात में सभी वापस फतेहगढ़ लौट आए।

अगली सुबह खेत स्थित मकान में गेनाराम फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी और दोनों बच्चों के शव चारपाई पर पड़े मिले। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से पूजा-पाठ से जुड़ा सामान और अन्य साक्ष्य भी मिले हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि पहले पत्नी और दोनों बच्चों की गला दबाकर हत्या की गई और उसके बाद गेनाराम ने फांसी लगाई। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही निकाला जाएगा। देचू थाना पुलिस का कहना है कि मृतक अपनी पत्नी की लंबे समय से खराब मानसिक स्थिति को लेकर तनाव में था, लेकिन मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

वहीं, मृतक के परिजनों ने पुलिस की प्रारंभिक आशंका पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। उनका कहना है कि गेनाराम अकेले तीन लोगों की हत्या करने में सक्षम नहीं था और पूरे घटनाक्रम की वैज्ञानिक तरीके से जांच होनी चाहिए। पुलिस ने बताया कि किसी भी शव पर ऐसी बाहरी चोट नहीं मिली है जिससे सीधे मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सके। इसलिए पोस्टमार्टम, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और घटनाक्रम की पुष्टि की जाएगी। मामले की जांच अभी जारी है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
अर्नब चक्रवात का असर: राजस्थान में बारिश के साथ गिरे ओले, उत्तराखंड में बर्फबारी; ओडिशा में बाढ़-भूस्खलन से 3 की मौत | खाटूश्याम बाबा के दर्शन साढ़े 19 घंटे रहेंगे बंद, दीपावली पर मंदिर में होगी साफ-सफाई; जानें नया शेड्यूल | राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम: नीमकाथाना की 39 ग्राम पंचायतों में सरपंचों के नतीजे घोषित, सिरोही में सबसे बड़ी जीत | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर जयपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई एकता की शपथ | चक्रवात अर्नब की ताजा अपडेट: कमजोर पड़ा चक्रवात अर्नब, राजस्थान से बिहार तक मौसम का अलर्ट; अंडमान सागर में नया सिस्टम सक्रिय | चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई, जानिए नई तारीखें | RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस की जीत से BJP को झटका, पुणे में भी हारी; जानिए कहां बिगड़ा चुनावी गणित | भूटान में ग्लेशियर झील फटी, गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड बहा; भारत में बाढ़ का खतरा, बंगाल में 10 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए | मोदी नहीं, 'ओदी' कहिए... ज्ञानेश कुमार का नाम भी बदला, CJP नेता आशुतोष रांका ने समर्थकों को सिखाई कोड लैंग्वेज |