Download App Now Register Now

राजस्थान की नदियों में जहरीले रसायनों से बंजर हुई कृषि भूमि, SIT जांच में जुटी

जयपुर। राजस्थान के जोधपुर, पाली और बालोतरा जिलों की कपड़ा रंगाई-छपाई इकाइयों से निकलने वाले जहरीले रसायनों और अपशिष्टों के कारण लूनी, जोजर और बांडी नदियों में पानी प्रदूषित हुआ है। इस प्रदूषण से हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि बंजर हो गई और चारागाहों को भी नुकसान हुआ।

सर्वोच्च न्यायालय की सख्ती के बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक ने एसआईटी का गठन किया है, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक लवली कटियार कर रहे हैं। एसआईटी नदियों को प्रदूषित करने वाले नेटवर्क, स्थानीय अधिकारियों और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की भूमिका की जांच करेगी।

पूर्व न्यायाधीश संगीत लोढ़ा की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और अधिकारीयों को जहरीले रसायनों और सीवरेज पर नियंत्रण के निर्देश दिए। लापरवाही के आरोप में बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी कामिनी सोंगरा को पद से हटाया गया और सहायक पर्यावरण अभियंता कुणाल खत्री और देवेंद्र सिंह को निलंबित किया गया।

जांच में सामने आया कि निचले स्तर के अधिकारियों की मिलीभगत से कई वर्षों से रसायनों को नदियों में बहाया जा रहा था। राज्य सरकार अब जिम्मेदार अधिकारियों की पहचान और इकाइयों को बंद करवाने में जुटी है। प्रभावित किसानों को अपनी खाद्य फसल अन्य स्रोत से खरीदनी पड़ रही है।

यह मामला 16 सितंबर, 2025 को सर्वोच्च न्यायालय में पहुंचा था। न्यायालय ने वीडियो डॉक्यूमेंट्री के आधार पर कमेटी गठित की थी, जिसने मार्च में रिपोर्ट पेश कर प्रभावित क्षेत्रों की 95% फसलें बर्बाद होने की बात कही। उच्च न्यायालय ने पाली, बालोतरा और जोधपुर में विशेष न्यायालय खोलने के निर्देश दिए हैं।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस की जीत से BJP को झटका, पुणे में भी हारी; जानिए कहां बिगड़ा चुनावी गणित | भूटान में ग्लेशियर झील फटी, गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड बहा; भारत में बाढ़ का खतरा, बंगाल में 10 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए | मोदी नहीं, 'ओदी' कहिए... ज्ञानेश कुमार का नाम भी बदला, CJP नेता आशुतोष रांका ने समर्थकों को सिखाई कोड लैंग्वेज | गजराज राव बोले- ‘बधाई हो’ मेरे लिए ‘शोले’ जैसी, इस फिल्म ने बदल दी जिंदगी; जयपुर की कचौरी-मिठाइयों के भी मुरीद | सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी जासूसी के आरोपी झबरा राम की जमानत रद्द की, दो सप्ताह में सरेंडर करने का आदेश | राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण में 65.15% मतदान, 2019 के मुकाबले 1.59 प्रतिशत की बढ़ोतरी | चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: आंध्र प्रदेश-ओडिशा में 5 मौतें, राजस्थान समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट | आज का पंचांग 29 अक्टूबर 2026: आज करवा चौथ पर दिल्ली में रात 8:17 बजे निकलेगा चांद, जयपुर-मुंबई समेत जानें चंद्रोदय का समय | राजस्थान में 1,150 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी, जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा 550 बसें | जयपुर फैमिली कोर्ट का फैसला: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए व्रत रखने और दांपत्य संबंधों में दूरी को माना मानसिक क्रूरता, 13 साल पुरानी शादी खत्म |