Download App Now Register Now

अलवर-भरतपुर-चंबल पेयजल परियोजना अटकी, 822 गांवों के पानी सप्लाई का सपना अधर में


अलवर जिले के 822 गांवों और हजारों परिवारों को राहत देने वाली अलवर-भरतपुर-चंबल पेयजल परियोजना एक बार फिर अटक गई है। वन विभाग की एनओसी, भूमि अधिग्रहण में देरी और वित्तीय मंजूरी की प्रक्रिया पूरी न होने के कारण यह महत्वाकांक्षी परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। अब स्थिति यह है कि विभाग को पूरी निविदा प्रक्रिया दोबारा नए सिरे से शुरू करनी पड़ेगी, जिससे परियोजना में और देरी तय मानी जा रही है।

इस परियोजना के तहत पुराने अलवर जिले के रामगढ़, बहरोड़, नीमराणा, मांढ़ण, खैरथल-तिजारा, किशनगढ़बास, हरसोली, कोटकासिम और मुंडावर जैसे क्षेत्रों में चंबल का पानी पहुंचाया जाना है। लगातार गिरते भूजल स्तर और बढ़ते पेयजल संकट के समाधान के रूप में इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। परियोजना के लिए 122 स्थानों पर भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित है, जहां उच्च जलाशय (OHSR) और पंप हाउस बनाए जाने हैं।

हालांकि अब तक केवल भिवाड़ी क्षेत्र में ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो सकी है, जबकि अन्य क्षेत्रों के प्रस्ताव जिला स्तर पर लंबित हैं। वन विभाग की एनओसी सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है, जहां राजस्व रिकॉर्ड और GPS मैपिंग में तकनीकी विसंगतियों के कारण फाइलें अटकी हुई हैं।

वित्तीय मंजूरी में भी देरी हो रही है, क्योंकि एरिया वित्त समिति और राजस्थान जल अवसंरचना निगम की अंतिम सहमति अब तक नहीं मिल पाई है। इसी कारण टेंडर प्रक्रिया भी प्रभावित हुई है और अब नए सिरे से दस्तावेज तैयार कर निविदा जारी करने की तैयारी की जा रही है।

परियोजना के अनुसार इसे तीन वर्षों में पूरा किया जाना था, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू भी नहीं हो सका है, जिससे इसकी समयसीमा लगातार आगे बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर भरतपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में चंबल का पानी पहुंचने से लोगों को राहत मिली है, लेकिन अलवर के ग्रामीण अभी भी इस परियोजना के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था | सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल |