Download App Now Register Now

बाड़मेर हत्याकांड में बड़ा खुलासा: इंस्टाग्राम रील्स वाली मां ने प्रेमी संग पति की हत्या की

बाड़मेर जिले में सामने आए इस सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिला दिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इंस्टाग्राम पर करीब 42 हजार फॉलोअर्स रखने वाली और चार बच्चों की मां नेतल देवी ने अपने प्रेमी गुमान सिंह के साथ मिलकर अपने पति तेजाराम की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। आरोपी महिला सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी और नियमित रूप से रील्स और वीडियो पोस्ट करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान टैक्सी चालक गुमान सिंह से हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों अक्सर साथ में रील्स बनाते थे और सोशल मीडिया पर साझा करते थे, जिससे उनका रिश्ता और गहरा होता चला गया।

पुलिस के अनुसार, मृतक तेजाराम जालोर जिले के चितलवाना क्षेत्र में मजदूरी करता था और अधिकांश समय वहीं रहता था। इसी दौरान उसे अपनी पत्नी और गुमान सिंह के बीच अवैध संबंधों की जानकारी मिली, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होने लगे। कई बार समझाने के बावजूद पत्नी ने प्रेमी से दूरी नहीं बनाई और दोनों का संबंध जारी रहा।

जांच में सामने आया कि पति से छुटकारा पाने के लिए महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर पूरी साजिश रची। महिला ने पति को फोन कर घर छोड़ने की बात कही और बाद में अपना मोबाइल बंद कर दिया। इसके बाद गुमान सिंह ने तेजाराम को रास्ते में अपने साथ बैठाकर शराब पिलाई और उसे नशे की हालत में करीब 30 किलोमीटर दूर एक खेत में ले जाकर पानी के टांके में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

4 जून को मालपुरा फांटा के पास एक खेत में बने टांके से तेजाराम का शव बरामद हुआ था। इसके बाद मृतक के भाई ने अवैध संबंधों के चलते हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मोबाइल रिकॉर्ड, तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर मामले का खुलासा किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी महिला नेतल देवी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि उसके प्रेमी गुमान सिंह को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। यह घटना सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और पारिवारिक रिश्तों में टूटन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है और अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था | सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल |