Download App Now Register Now

राजस्थान में पीएम सूर्यघर योजना में बड़ा बदलाव, सोलर पैनल लगाने के नियम आसान

राजस्थान के उपभोक्ताओं के लिए पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। ऊर्जा विभाग ने योजना की धीमी रफ्तार को देखते हुए इसके नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिससे अब सोलर रूफटॉप लगाने की प्रक्रिया पहले से अधिक आसान हो गई है।

पहले केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के निर्देश के तहत 1 जून से केवल भारत में बने यानी डीसीआर (Domestic Content Requirement) सोलर पैनल लगाना अनिवार्य कर दिया गया था, जिसके कारण 3 किलोवाट तक के घरेलू सोलर प्लांट की स्थापना लगभग ठप हो गई थी। स्वदेशी पैनलों की अधिक कीमत और कम दक्षता को लेकर उपभोक्ताओं में असंतोष भी देखा जा रहा था।

अब ऊर्जा विभाग की सचिव आरती डोगरा ने नए दिशा-निर्देश जारी करते हुए बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के अनुसार, जो उपभोक्ता 78 हजार रुपये की केंद्रीय सब्सिडी का लाभ नहीं लेना चाहते हैं, वे अब बाजार से आयातित (नॉन-डीसीआर) सोलर पैनल लगवा सकते हैं। इससे उपभोक्ताओं को विकल्प चुनने की स्वतंत्रता मिल गई है।

इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा यह है कि उपभोक्ता सब्सिडी छोड़ने के बावजूद नेट मीटरिंग का लाभ ले सकेंगे। इससे घरों में सोलर पैनल से बनने वाली अतिरिक्त बिजली सीधे डिस्कॉम को बेची जा सकेगी, जिससे उपभोक्ताओं को हर महीने अतिरिक्त आय प्राप्त हो सकती है।

ऊर्जा विभाग का मानना है कि इस फैसले से बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, सोलर पैनलों के विकल्प और कीमतों में संतुलन आएगा तथा अधिक लोग अपने घरों की छतों पर सोलर प्लांट लगाने के लिए प्रेरित होंगे। विभाग के अनुसार यह बदलाव योजना के तेज क्रियान्वयन और रूफटॉप सोलर के लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था | सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल |