Download App Now Register Now

जैसलमेर में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, कलेक्टर की SSO आईडी से छेड़छाड़ कर सरकारी धन हड़पने की साजिश

जैसलमेर में राजस्थान पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने जिला कलेक्टर की एसएसओ आईडी में छेड़छाड़ कर सरकारी योजनाओं से संबंधित धन की हेराफेरी करने की साजिश रची थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 25 वर्षीय राहुल कुमार तंवर पुत्र चैनसिंह, निवासी झालावाड़ के रूप में हुई है। उसे जैसलमेर लाकर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के अनुसार, आरोपी ने कथित रूप से कलेक्टर की एसएसओ आईडी से अपना मोबाइल नंबर लिंक किया और सिस्टम में फर्जी दस्तावेज अपलोड कर लाभार्थियों के बैंक खातों की जानकारी बदलने का प्रयास किया। उसकी योजना सरकारी योजनाओं के तहत किसानों, पेंशनभोगियों और अन्य लाभार्थियों को मिलने वाली राशि को अपने नियंत्रण वाले खातों में ट्रांसफर करने की थी।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने पहले तहसीलदारों और पटवारियों की एसएसओ आईडी का उपयोग कर लाभार्थी डेटा हासिल किया था। इसके बाद उसने कई जिला कलेक्टरों की आईडी में भी सेंध लगाने की कोशिश की। साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले के अनुसार, आरोपी ने बीकानेर स्थित आयकर विभाग को फर्जी ईमेल भेजकर मोबाइल नंबर लिंक करने का प्रयास भी किया था।

तकनीकी जांच और साइबर विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस साइबर अपराध में और कौन लोग शामिल थे, कितने सरकारी पोर्टलों तक पहुंच बनाई गई और क्या यह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा है। पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल | अर्नब चक्रवात का असर: राजस्थान में बारिश के साथ गिरे ओले, उत्तराखंड में बर्फबारी; ओडिशा में बाढ़-भूस्खलन से 3 की मौत | खाटूश्याम बाबा के दर्शन साढ़े 19 घंटे रहेंगे बंद, दीपावली पर मंदिर में होगी साफ-सफाई; जानें नया शेड्यूल | राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम: नीमकाथाना की 39 ग्राम पंचायतों में सरपंचों के नतीजे घोषित, सिरोही में सबसे बड़ी जीत | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर जयपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई एकता की शपथ |