Download App Now Register Now

शहरी निकाय चुनाव में भजनलाल सरकार पर भरोसा! जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा और उदयपुर में BJP को पूर्ण बहुमत

जयपुर। राजस्थान के शहरी निकाय चुनाव के नतीजों ने प्रदेश की सियासत में भाजपा के पक्ष में मजबूत जनादेश का संकेत दिया है। जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा और उदयपुर नगर निगम में भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है। वहीं पाली, अजमेर, जोधपुर, अलवर और भरतपुर में भी भाजपा निर्दलीय पार्षदों के सहयोग से बोर्ड बनाने की स्थिति में नजर आ रही है।

इन पांच नगर निगमों में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम हो गई है। भाजपा को बहुमत के लिए जरूरी संख्या पूरी करने में निर्दलीयों का समर्थन लेना पड़ सकता है। ऐसे में निर्दलीय पार्षद इन निकायों में 'किंगमेकर' की भूमिका में रहेंगे।

10 में से 9 नगर निगम में BJP का मेयर बनने की संभावना

चुनाव परिणामों के बाद प्रदेश के कुल 10 नगर निगमों में से 9 में भाजपा का मेयर बनने की संभावना जताई जा रही है। चार नगर निगमों में पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, जबकि अन्य पांच नगर निगमों में निर्दलीयों के समर्थन से भाजपा बोर्ड बनाने की स्थिति में है।

इसके अलावा प्रदेश की 22 नगर परिषदों में भाजपा का सभापति बनने की स्थिति बन रही है। कई अन्य नगर परिषदों में भी निर्दलीय पार्षदों के सहयोग से भाजपा बोर्ड बनाने की तैयारी में है।

133 नगर पालिकाओं में BJP का बोर्ड

नगर पालिकाओं के परिणाम भी भाजपा के लिए उत्साह बढ़ाने वाले रहे हैं। प्रदेश की 133 नगर पालिकाओं में भाजपा बोर्ड बनाने की स्थिति में है। इससे साफ है कि शहरी क्षेत्रों में भाजपा को व्यापक समर्थन मिला है।

भजनलाल शर्मा के प्रचार अभियान का दिखा असर

चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के विभिन्न शहरों में रोड शो और जनसभाएं की थीं। भाजपा ने सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को चुनावी मुद्दा बनाया। पार्टी नेताओं का दावा है कि मुख्यमंत्री के व्यापक जनसंपर्क अभियान का चुनाव परिणामों पर सकारात्मक असर पड़ा है।

भाजपा की इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बधाई दी है।

Exit Poll के अनुमान पर भी लगी मुहर

शहरी निकाय चुनाव के परिणामों को भाजपा के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। साथ ही, इस जनादेश के बाद फर्स्ट इंडिया के Exit Poll के अनुमानों पर भी मुहर लगने का दावा किया जा रहा है।

कुल मिलाकर शहरी निकाय चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन ने राजस्थान की शहरी राजनीति में पार्टी की मजबूत पकड़ को एक बार फिर सामने ला दिया है। अब निगाहें उन नगर निगमों और निकायों पर हैं, जहां निर्दलीय पार्षद बोर्ड गठन और मेयर-सभापति के चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
चक्रवात अर्नब की ताजा अपडेट: कमजोर पड़ा चक्रवात अर्नब, राजस्थान से बिहार तक मौसम का अलर्ट; अंडमान सागर में नया सिस्टम सक्रिय | चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई, जानिए नई तारीखें | RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस की जीत से BJP को झटका, पुणे में भी हारी; जानिए कहां बिगड़ा चुनावी गणित | भूटान में ग्लेशियर झील फटी, गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड बहा; भारत में बाढ़ का खतरा, बंगाल में 10 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए | मोदी नहीं, 'ओदी' कहिए... ज्ञानेश कुमार का नाम भी बदला, CJP नेता आशुतोष रांका ने समर्थकों को सिखाई कोड लैंग्वेज | गजराज राव बोले- ‘बधाई हो’ मेरे लिए ‘शोले’ जैसी, इस फिल्म ने बदल दी जिंदगी; जयपुर की कचौरी-मिठाइयों के भी मुरीद | सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी जासूसी के आरोपी झबरा राम की जमानत रद्द की, दो सप्ताह में सरेंडर करने का आदेश | राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण में 65.15% मतदान, 2019 के मुकाबले 1.59 प्रतिशत की बढ़ोतरी | चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: आंध्र प्रदेश-ओडिशा में 5 मौतें, राजस्थान समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट | आज का पंचांग 29 अक्टूबर 2026: आज करवा चौथ पर दिल्ली में रात 8:17 बजे निकलेगा चांद, जयपुर-मुंबई समेत जानें चंद्रोदय का समय |