Download App Now Register Now

जोधपुर में पुलिसकर्मी से 16.42 लाख की साइबर ठगी

जोधपुर। शहर के माता का थान थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर तैनात 46 वर्षीय लिखमाराम को ऑनलाइन कमीशन का लालच देकर करीब 16.42 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर माता का थान थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, फरवरी 2026 में एएसआई लिखमाराम के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से वॉट्सऐप मैसेज आया। मैसेज में इन्वेस्टमेंट के नाम पर एक लिंक भेजा गया। ठगों ने उन्हें ‘ऑनलाइन शॉप समर कलेक्शन’ नाम की एक ऑनलाइन शॉप से जोड़ा और बताया कि शॉप पर सामान के ऑर्डर करने पर 20 प्रतिशत तक कमीशन सीधे वॉलेट या बैंक खाते में मिलेगा।

शुरुआत में ठगों ने पीड़ित से 16,029 रुपए ट्रांसफर करवाए। इसके बाद उन्हें कुछ कमीशन दिखाकर भरोसा जीत लिया गया। जब पीड़ित ने अपने पैसे निकालने की कोशिश की तो ठगों ने अलग-अलग बहाने बनाकर रकम जमा करवानी शुरू कर दी। कभी जीएसटी, कभी सर्विस टैक्स तो कभी अन्य चार्ज के नाम पर लगातार पैसे ट्रांसफर करवाए गए।

पीड़ित के मुताबिक, 12 फरवरी 2026 से 2 सितंबर 2026 के बीच वह ठगों के जाल में फंसकर अलग-अलग यूपीआई आईडी और बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करते रहे। इसमें उनके खुद के साथ-साथ उनके बेटे समरजीत और परिचित कुणाल गोयल के बैंक खातों का भी इस्तेमाल हुआ। इस दौरान करीब 15,58,521 रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए गए।

जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। कुल मिलाकर उनके साथ 16,42,964 रुपए की साइबर धोखाधड़ी हुई।

अब माता का थान थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर ठगों की तलाश और ट्रांजैक्शन से जुड़े बैंक खातों एवं यूपीआई आईडी की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस ठगी के पीछे कौन सा गिरोह सक्रिय है और रकम किन खातों में पहुंची।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड बहा; भारत में बाढ़ का खतरा, बंगाल में 10 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए | मोदी नहीं, 'ओदी' कहिए... ज्ञानेश कुमार का नाम भी बदला, CJP नेता आशुतोष रांका ने समर्थकों को सिखाई कोड लैंग्वेज | गजराज राव बोले- ‘बधाई हो’ मेरे लिए ‘शोले’ जैसी, इस फिल्म ने बदल दी जिंदगी; जयपुर की कचौरी-मिठाइयों के भी मुरीद | सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी जासूसी के आरोपी झबरा राम की जमानत रद्द की, दो सप्ताह में सरेंडर करने का आदेश | राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण में 65.15% मतदान, 2019 के मुकाबले 1.59 प्रतिशत की बढ़ोतरी | चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: आंध्र प्रदेश-ओडिशा में 5 मौतें, राजस्थान समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट | आज का पंचांग 29 अक्टूबर 2026: आज करवा चौथ पर दिल्ली में रात 8:17 बजे निकलेगा चांद, जयपुर-मुंबई समेत जानें चंद्रोदय का समय | राजस्थान में 1,150 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी, जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा 550 बसें | जयपुर फैमिली कोर्ट का फैसला: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए व्रत रखने और दांपत्य संबंधों में दूरी को माना मानसिक क्रूरता, 13 साल पुरानी शादी खत्म | मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प |