Download App Now Register Now

राजस्थान में बदलेंगी आंगनबाड़ी केंद्रों की तस्वीर, निजी प्ले स्कूलों की तर्ज पर होंगे विकसित

जयपुर। राजस्थान में सरकारी आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक प्री-स्कूल के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है। अब प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों को निजी प्ले स्कूलों की तर्ज पर आधुनिक बनाया जाएगा। सरकार का विशेष फोकस 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा, सीखने की क्षमता और समग्र विकास पर रहेगा।

इस संबंध में पोषण 2.0 और विभागीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई है। सरकार का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराना है।

100 सर्वश्रेष्ठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की होगी पहचान

योजना के तहत प्रदेश की 100 सर्वश्रेष्ठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पहचान की जाएगी। जिन कार्यकर्ताओं ने अपने केंद्रों को बेहतर प्ले स्कूल के रूप में विकसित किया है, उनके मॉडल का चयन किया जाएगा। इन केंद्रों पर अपनाई जा रही बेहतर कार्यप्रणाली, नवाचार और सफल गतिविधियों को दूसरे आंगनबाड़ी केंद्रों में भी लागू करने पर जोर रहेगा।

तैयार होगी सक्सेस बुकलेट

बेहतर प्रदर्शन करने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों की बेस्ट प्रैक्टिस और नवाचारों को संकलित कर विशेष सक्सेस बुकलेट तैयार की जाएगी। इससे अन्य केंद्रों को भी बेहतर तरीके से विकसित करने में मदद मिलेगी।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने ICDS विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक निर्देश दिए। सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के लिए आधुनिक, आकर्षक और बेहतर शिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करना है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल | अर्नब चक्रवात का असर: राजस्थान में बारिश के साथ गिरे ओले, उत्तराखंड में बर्फबारी; ओडिशा में बाढ़-भूस्खलन से 3 की मौत | खाटूश्याम बाबा के दर्शन साढ़े 19 घंटे रहेंगे बंद, दीपावली पर मंदिर में होगी साफ-सफाई; जानें नया शेड्यूल | राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम: नीमकाथाना की 39 ग्राम पंचायतों में सरपंचों के नतीजे घोषित, सिरोही में सबसे बड़ी जीत | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर जयपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई एकता की शपथ |