Download App Now Register Now

अजमेर में अभय कमांड कैमरों के सामने डेढ़ लाख की चोरी, दुकान का कांच तोड़कर घुसे चोर

अजमेर। शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। कृष्णागंज थाना क्षेत्र के पंचशील बी-ब्लॉक में चोरों ने एक हार्डवेयर और सेनेटरी की दुकान को निशाना बनाकर करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान और नकदी चोरी कर ली। चोर दुकान की पहली मंजिल का कांच तोड़कर अंदर घुसे और वारदात के बाद दुकान सहित पड़ोसी दुकान के CCTV कैमरे भी तोड़ दिए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पहली मंजिल का कांच तोड़कर दुकान में घुसे चोर

पीड़ित दुकानदार अक्षय सैनी के अनुसार, पंचशील बी-ब्लॉक में ब्राविया रेजीडेंसी के सामने तिराहे पर उनकी 'श्रीनाथ सेनेटरी एंड हार्डवेयर' नाम से दुकान है। वह रोजाना की तरह रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। अगले दिन सुबह करीब 9 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो बाहर का ताला सही था, लेकिन अंदर सामान बिखरा हुआ मिला।

जांच करने पर पता चला कि चोर पहली मंजिल पर पहुंचे और दुकान का फ्रंट कांच तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद दुकान के पीछे की तरफ का गेट मोड़कर रास्ता बनाया और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

दिवाली के लिए मंगवाया था नया स्टॉक, नकदी भी ले गए

दुकानदार ने बताया कि दिवाली के त्योहार को देखते हुए दुकान में पीतल के नलों का नया स्टॉक मंगवाया गया था। चोर करीब 1 से 1.5 लाख रुपए कीमत के पीतल के नल ले गए। इसके अलावा गल्ले में रखे 15 से 20 हजार रुपए भी चोरी कर लिए।

CCTV कैमरे तोड़े, एक फुटेज में संदिग्ध नजर आया

वारदात का समय रात करीब 12:30 से 2 बजे के बीच बताया जा रहा है। चोरों ने पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के लिए दुकान और पड़ोसी दुकान के CCTV कैमरे तोड़ दिए। हालांकि, एक फुटेज में मुंह पर कपड़ा बांधे एक संदिग्ध दिखाई दिया है।

पीड़ित ने कृष्णागंज थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दुकानदार ने अभय कमांड सेंटर के फुटेज खंगालकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था | सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल |