Download App Now Register Now

सांख्यिकी अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2025: 30 अगस्त को परीक्षा, 27 अगस्त को जारी होंगे एडमिट कार्ड

जयपुर, 21 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा सांख्यिकी अधिकारी (सांख्यिकी विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का आयोजन 30 अगस्त को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होगी। ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए अभ्यर्थियों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

आयोग के अनुसार अभ्यर्थी 23 अगस्त से एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर आवंटित परीक्षा जिला की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वहीं परीक्षा के प्रवेश-पत्र 27 अगस्त को आयोग की वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सलाह दी गई है।

आवेदन संख्या और जन्मतिथि से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड

अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक और जन्मतिथि दर्ज कर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर Citizen Apps में उपलब्ध Recruitment Portal के जरिए भी एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।

परीक्षा केंद्र पर 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश

RPSC ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे परीक्षा के दिन पर्याप्त समय पहले केंद्र पर पहुंचें, ताकि सुरक्षा जांच और पहचान संबंधी प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। देरी से पहुंचने पर तलाशी में लगने वाले समय के कारण अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं।

मूल आधार कार्ड साथ लाना जरूरी

परीक्षा केंद्र पर पहचान के लिए अभ्यर्थियों को मूल आधार कार्ड का रंगीन प्रिंट साथ लाना होगा। यदि आधार कार्ड पर फोटो पुरानी या अस्पष्ट है तो अभ्यर्थी अन्य मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र जैसे मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस लेकर उपस्थित हो सकते हैं। पहचान-पत्र पर नवीनतम और स्पष्ट रंगीन फोटो होना आवश्यक है।

इसके साथ ही अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र पर भी नवीनतम रंगीन फोटो चस्पा करना होगा। स्पष्ट मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र के साथ जारी आवश्यक निर्देशों का भी ध्यानपूर्वक अध्ययन करने के लिए कहा गया है।

दलालों और ठगी से रहें सावधान

आयोग ने अभ्यर्थियों को किसी भी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में नहीं आने की अपील की है। परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगने या किसी तरह का प्रलोभन अथवा झांसा देने वाले व्यक्ति की जानकारी प्रमाण सहित जांच एजेंसी और आयोग को देने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके लिए आयोग के कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 0145-2635212 और 0145-2635255 पर सूचना दी जा सकती है।

आयोग ने चेतावनी दी है कि परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल या अनुचित कृत्यों में संलिप्तता पाए जाने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इसके तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना और चल-अचल संपत्ति की कुर्की एवं जब्ती जैसे प्रावधान हैं।

परीक्षा केंद्र की लोकेशन पहले ही जांच लें

RPSC ने अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र की लोकेशन के लिए केवल Google Maps पर निर्भर नहीं रहने की सलाह दी है। तकनीकी कारणों से कुछ परीक्षा केंद्रों की लोकेशन मैप पर अस्पष्ट हो सकती है।

इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे ई-प्रवेश पत्र पर दिए गए परीक्षा केंद्र के पते की भौतिक रूप से परीक्षा दिवस से पहले पुष्टि कर लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी या देरी का सामना न करना पड़े।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
अर्नब चक्रवात का असर: राजस्थान में बारिश के साथ गिरे ओले, उत्तराखंड में बर्फबारी; ओडिशा में बाढ़-भूस्खलन से 3 की मौत | खाटूश्याम बाबा के दर्शन साढ़े 19 घंटे रहेंगे बंद, दीपावली पर मंदिर में होगी साफ-सफाई; जानें नया शेड्यूल | राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम: नीमकाथाना की 39 ग्राम पंचायतों में सरपंचों के नतीजे घोषित, सिरोही में सबसे बड़ी जीत | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर जयपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई एकता की शपथ | चक्रवात अर्नब की ताजा अपडेट: कमजोर पड़ा चक्रवात अर्नब, राजस्थान से बिहार तक मौसम का अलर्ट; अंडमान सागर में नया सिस्टम सक्रिय | चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई, जानिए नई तारीखें | RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस की जीत से BJP को झटका, पुणे में भी हारी; जानिए कहां बिगड़ा चुनावी गणित | भूटान में ग्लेशियर झील फटी, गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड बहा; भारत में बाढ़ का खतरा, बंगाल में 10 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए | मोदी नहीं, 'ओदी' कहिए... ज्ञानेश कुमार का नाम भी बदला, CJP नेता आशुतोष रांका ने समर्थकों को सिखाई कोड लैंग्वेज |