Download App Now Register Now

झुंझुनूं के चिड़ावा में दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से बिजली लाइनमैन की मौत

मृतक के परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। परिवार में बड़ा बेटा नीट की तैयारी कर रहा है, जबकि छोटा बेटा 12वीं कक्षा में अध्ययनरत है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र में सिंघाना रोड पर अडूका गांव के पास रविवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में बिजली निगम के लाइनमैन मनफूल कुमावत (48) की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद वह सड़क पर गिरकर डंपर के पहियों के नीचे आ गए और करीब 20 फीट तक घिसटते चले गए।

जानकारी के अनुसार, पिचानवा निवासी मनफूल कुमावत बिजली निगम में लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे और ड्यूटी के लिए चिड़ावा पावर हाउस जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जांच में सामने आया है कि हादसे के दौरान एक अन्य बाइक सवार भी बाल-बाल बच गया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |