Download App Now Register Now

अवैध खनन पर डेढ़ साल से लगातार एक्शन, CM भजनलाल शर्मा के अभियान में 16,341 मामले दर्ज

जयपुर: राजस्थान में अवैध खनन, अवैध परिवहन और अवैध भंडारण के खिलाफ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। 1 अप्रैल 2025 से शुरू हुए इस अभियान में डेढ़ वर्ष से अधिक समय तक लगातार कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान औसतन प्रतिदिन अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के करीब 30 मामले दर्ज किए गए। अब तक कुल 16,341 मामले सामने आए हैं। इनमें 1,361 अवैध खनन, 670 अवैध भंडारण और 14,310 अवैध परिवहन के मामले शामिल हैं।

5.48 करोड़ टन से ज्यादा खनिज जब्त

अभियान के दौरान बड़े पैमाने पर खनिज की जब्ती की गई। प्रतिदिन औसतन 1 लाख टन से अधिक खनिज जब्त किया गया, जबकि कुल 5.48 करोड़ टन खनिज जब्त किए जाने का दावा किया गया है।

कार्रवाई के दौरान 1,992 एफआईआर दर्ज की गईं और 1,401 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा करीब 723 करोड़ रुपए के पंचनामे बनाए गए और 152 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला गया।

उद्गम स्थल पर कार्रवाई और ड्रोन सर्विलांस पर जोर

अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में खनिज के उद्गम स्थल पर ही कार्रवाई करने की रणनीति अपनाई गई। निगरानी के लिए ड्रोन सर्विलांस की भी अहम भूमिका रही। अभियान में निदेशक एमपी मीणा, अतिरिक्त निदेशक महेश माथुर और धर्मेंद्र लोहार की भूमिका भी महत्वपूर्ण बताई गई है।

सरकार का कहना है कि प्रदेश से अवैध खनन माफिया को पूरी तरह खत्म करने तक अभियान जारी रहेगा। अभियान के आंकड़ों के आधार पर इसे राजस्थान में अवैध खनन के खिलाफ बड़े अभियानों में से एक बताया जा रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान | जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस | दिल्ली: प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत जवानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका | पुलिस शहीद दिवस: जोधपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया बलिदान | राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओलों के बाद फिर अलर्ट; 24 अक्टूबर से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम | कोटा नाव हादसा: कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, चार लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी |